रायबरेली: न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतरीं, 7 की मौत, 21 घायल
Recommended Video

लखनऊ। रायबरेली में बड़ा ट्रेन हादसा सामने आया है, यहां न्यू फरक्का एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस हादसे में 7 लोगों की मृत्यु हो गई है। यह घटना हरचंदपुर रेलवे स्टेशन से 50 मीटर दूर हुई है। हादसे में 21 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया और मौके पर राहत और बचाव की टीम को भेजा, साथ ही निर्देश दिया है कि घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाए।

हेल्पलाइन नंबर जारी
हादसे के बाद प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, बीएसएनएल नंबर 05412-254145, जबकि रेलवे का नंबर 027-73677 ये है, जिसपर फोन करके आप घटना के बारे में जानकारी ले सकते हैं, साथ ही परिजनों का हालचाल ले सकते हैं। आपको बता दें कि ट्रेन संख्या 14003 (MLDT-NDLS) है।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीमों को लखनऊ से घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। जिसके बाद लखनऊ और वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए डीएम, एसपी, स्वास्थ्य अधिकारियों और एनडीआरएफ की टीम को मौके पर भेज दिया है और हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।

एक महिला और बच्चे की भी मौत
मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं, मौके पर स्थानीय लोग घायलों को बचाने का काम कर रहे हैं। साथ ही पुलिस और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंच गई है और लोगों के राहत बचाव के काम में जुट गई है। हादसे के बाद लोग बुरी तरह से चिल्लाने लगे, जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यह ट्रेन रायबरेली होते हुए दिल्ली जा रही थी। खबरों के अनुसार एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर राहत और बचाव के लिए रवाना कर दिया गया है और स्थानीय पुलिस भी पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications