UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश के इन शहरों में शुरु होंगे एयरपोर्ट, बढेंगी सुविधाएं
UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को सदन में वित्तीय वर्ष 2024-2025 का बजट पेश किया। इस बजट को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रस्तुत किया। इस बजट में प्रदेश के कई शहरों में एयर कनेक्टिविटी को बढ़वा दिया गया है। इसी क्रम में नए एयरपोर्ट की शुरुआत की जा रही है।
इन शहरों में बढ़ेगी हवाई सेवा
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) तथा राज्य सरकार की ''उत्तर प्रदेश नागर विमानन प्रोत्साहन नीति'' के माध्यम से की जा रही है। इसी क्रम में अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती तथा चित्रकूट में नए एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा।

इन एयपोर्टों का होगा विकास
वित्तर मंत्री सुरेश खन्ना में प्रस्तुत बजट में हवाईअड्डों के विकास कार्यों पर भी जोर दिया है। इसी क्रम में म्योरपुर (सोनभद्र) व सरसावा (सहारनपुर) एयरपोर्ट्स का विकास कार्य प्रशस्त है। अयोध्या में 'महर्षि वाल्मीकि अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम' का विकास कराया गया है। अयोध्या में एयरपोर्ट की स्थापना एवं विस्तार हेतु 150 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इस बजट में हवाई पट्टियों के निर्माण, विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण तथा भूमि अर्जन हेतु भूमि क्रय मद में 1100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि गत वित्तीय वर्ष की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष में वायुयान द्वारा यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में 19.2 प्रतिशत की वृद्वि हुई है। जनपद-गौतमबुद्व नगर के जेवर में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्थापना कार्य एवं भूमि क्रय हेतु 1150 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।












Click it and Unblock the Notifications