NER Gorakhpur: बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे ने की कार्रवाई, पूर्वोत्‍तर रेलवे को हुआ यह फायदा

NER Gorakhpur Latest News Indian Railway: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन अपने रेल यात्रियों को सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ रेल राजस्व की क्षति रोकने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है। इसी परिप्रेक्ष्य में महाप्रबन्धक सौम्या माथुर के निर्देश पर प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक, प्रकाश चन्द्र जायसवाल के आदेशानुसार वाणिज्य अधिकारियों के नेतृत्व मंे 05 से 12 अगस्त,2025 तक गोरखपुर से मऊ, गोरखपुर से गोण्डा, गोरखपुर से सिसवा बाजार, गोरखपुर से सीवान एवं गोरखपुर से बेल्थरा रोड रेल खंड में वाणिज्य विभाग द्वारा विशेष टिकट जांच अभियान आयोजित किया गया।

ner gorakhpur

जिसमें अनधिकृत यात्रियों/बिना टिकट यात्रियों एवं पैन्ट्रीकार की जॉच की गयी, जिसके फलस्वरूप बिना टिकट,अनियमित,बिना बुक सामान के कुल 523 मामले पकड़े गये, जिनसे कुल रूपया 3,01,800/-(तीन लाख एक हजार आठ सौ रूपये) के रेल राजस्व की वसूली की गयी।

यात्रियों की सुविधा एवं रेल राजस्व की क्षति रोकने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के प्रत्येक मंडल पर प्रत्येक माह स्पॉट चेक, एम्बुश चेक, किलाबंदी चेक आयोजित किये जाते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे पर मंडलों, स्टेशनों एवं गाड़ियों में आगे भी बिना टिकट यात्रा, बिना बुक किये गये सामानों की जांच, अनियमित यात्रा आदि विशेष टिकट जांच अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

रेल प्रशासन की यात्रियों से अपील है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा प्रारम्भ करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+