नेपाल के प्रधानमंत्री वाराणसी दौरे पर: काल भैरव मंदिर में पूजा के बाद काशी विश्वनाथ पहुंचे

नेपाल के प्रधानमंत्री आज करेंगे वाराणसी का दौरा, दोबारा CM बनने के बाद योगी की भी पहली यात्रा

वाराणसी, 03 अप्रैल: नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा रविवार (03 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के वाराणसी का दौरे पर हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भारत में अपने तीसरे दिन के दौरे पर आज वाराणसी पहुंचे हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ दोबारा यूपी के सीएम बनने के बाद वाराणसी में योगी आदित्यनाथ की भी ये पहली यात्रा है। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने सबसे पहले वाराणसी के काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की।नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ उनकी पत्नी भी हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

Varanasi

काल भैरव मंदिर में पूजा करने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे है। जहां वे पूजा करेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद है।

Recommended Video

      Varanasi में हुए बदलाव की Nepal PM की पत्नी Arju Rana Deuba ने की तारीफ | वनइंडिया हिंदी

      वाराणसी में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और योगी आदित्यनाथ के स्वागत की पूरी तैयारियां कर गई थी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सड़कों को उनकी तस्वीरों से सजाया गया था।

      नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा की पत्नी आरजू राणा देउबा वाराणसी दौरे के दौरान कहा, ''मैं पहली बार 1990 में भारत आई थी फिर 2017 में और अब 5 साल बाद आई हूं। मैंने बहुत बदलाव देखा है, मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं खुद किसी दूसरे शहर में हूं, खासकर काशी विश्वनाथ इलाके में।''

      शनिवार (02 अप्रैल) को भारत और नेपाल ने कई पहल शुरू की और साथ ही कई डोमेन में चार महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम देउबा ने नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का 105वां सदस्य बनने, रेलवे में तकनीकी सहयोग, पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच पेट्रोलियम क्षेत्र में तकनीकी विशेषज्ञता साझा करने के समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

      उन्होंने भारत के जयनगर और नेपाल के कुर्था के बीच पहली यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। भारत द्वारा नेपाल को सोलू कॉरिडोर ट्रांसमिशन परियोजना को सौंपने और सरकार के तहत नेपाल में 10 जिलों में 132 स्वास्थ्य सुविधाओं के निर्माण की प्रगति को भी देखा गया है।

      दोनों देशों ने नेपाल में भारतीय रुपे कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की, जिसमें रुपे कार्ड का घरेलू संस्करण (जारी किए गए सभी रुपे कार्डों का लगभग 83 प्रतिशत) नेपाल में लगभग 1400 प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों पर काम करेगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+