पड़ोसी ने कहा बच्चा सलामत है और तुमसे अच्छी ईद मना रहा है, फिर कुएं में मिला नाजिम का कंकाल

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे पुलिस की बड़ी लापरवाही के चलते एक 6 साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसकी लाश बीती रात गांव के कुएं से बरामद की गई है। कुछ दिन पहले पुलिस ने नामजद आरोपी को पकड़कर थाने से छोड़ दिया था। मामला जब आला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ की बाद उसकी निशानदेही से कंकाल मे तब्दील हुई लाश को कुएं से बरामद कर लिया गया है। इस मामले मे मासूम के अपहरण के बाद अपहरणकर्ता परिजनों को फोन कर कहा था कि तुम्हारे बच्चे ने तुमसे अच्छी ईद मनाई है। तुम्हे थोड़ा सा परेशान करने के बाद तुम्हारा बच्चा वापस कर देंगे और थोड़े से पैसे का इंतजाम कर लो। बेटा तो नहीं मिला लेकिन उसकी लाश मिली। फिलहाल पुलिस ने कंकाल को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक अगस्त को गायब हुआ था बेटा

एक अगस्त को गायब हुआ था बेटा

मृतक मासूम के चाचा इब्राहिम ने बताया कि वे थाना कलान के रूकनपुर गांव का रहने वाले है। उसके भाई वसीम का 6 साल का बेटा 1 अगस्त 2017 को गायब हो गया था। बताया कि दो माह पहले उसका 6 साल का भतीजा नाजिम घर के बाहर खेलते खेलते गायब हो गया था। काफी ढूंढने के बाद जब नहीं मिला तो उसने थाने मे तहरीर दी थी। कुछ दिन बाद उसके पिता वसीम के फोन पर पड़ोस मे रहने वाले जाबुल हसन ने फोन पर फिरौती की मांग की थी। कहा था कि तुम्हारे बच्चे ने तुमसे अच्छी ईद मनाई है। तुम लोगों को थोड़ा सा परेशान करना है। इसलिए कुछ दिन रुककर परेशान करने के बाद तुम्हारा बच्चा वापस कर देंगे।

थोड़े से पैसों का इंतजाम कर लेना

थोड़े से पैसों का इंतजाम कर लेना

इब्राहिम के मुताबिक फोन पर उसने फिरौती की मांग की थी लेकिन ये नही बताया कि कितने पैसे देना है। उसने कहा था कि वह दोबारा फोन करेगा और तब थोड़े पैसे का इंतजाम कर लेना और मेरे बताए पते पर आ जाना। फिरौती की शिकायत जब थाने के पुलिस से की तो पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने से छोड़ दिया। उससे बच्चे के बारे मे कोई पूछताछ नहीं की। जिसके बाद आरोपी जाबुल हुसैन गांव से फरार हो गया। उसके बाद आलाधिकारियों से शिकायत की जिसके बाद पुलिस हरकत मे आई और आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही से कुएं से बच्चे का शव बरामद कर लिया है। जब उसका शव कुएं से बरामद किया तब तक वह कंकाल हो चुका था उसके कपड़ों से नाजिम के रूप मे पहचान की है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस जांच में जुटी

एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि करीब दो माह पहले 6 साल का नाजिम घर के बाहर से गायब हो गया था। परिजनों के आधार पर मामले की जांच की जा रही थी। बीती रात उसका शव कुएं से बरामद किया गया है। इसमे सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस पर लापरवाही के लगे आरोपों की भी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+