डीएम कार्यालय पर तैनात महिला होमगार्ड पर फेंका गया एसिड, आपसी रंजिश बनी घटना की वजह
फिलहाल महिला होमगार्ड की हालत गंभीर है। उसके होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उस पर तेजाब से हमला करने वाले कौन लोग थे?
मुरादाबाद। नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला होमगार्ड पर पड़ोसियों ने तेजाब से हमला कर दिया। आसमा नाम की महिला होमगार्ड अपनी स्कूटी से कलेक्ट्रेट के लिए जा रही थी इसी दौरान उस पर ये हमला किया गया। होमगार्ड की डयूटी डीएम कार्यालय में लगी थी।

महिला होमगार्ड को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल महिला होमगार्ड की हालत गंभीर है। उसके होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उस पर तेजाब से हमला करने वाले कौन लोग थे? तेजाबी हमले में होमगार्ड के शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं।
वहीं घटना के बाद पुलिस अधिकारी भी अस्पताल में पहुंचे। पूरे मामले में मुरादाबाद के एसएसपी का कहना है की एफआईआर हो चुकी है। इस महिला होमगार्ड का अपने पड़ोसियों से झगड़ा चल रहा था जिसके चलते ये हमला किया गया है। बहरहाल आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाकर दबिश दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications