PICs: नेहा ने जीता मिस उत्तराखंड का खिताब, जल्द आएंगी टीवी पर नजर

नेहा की फेवरेट हीरोइन प्रियंका चोपड़ा हैं और उनके फेवरेट हीरो सलमान खान हैं। नेहा अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं और नोएडा से मीडिया की पढ़ाई कर रही हैं।

बरेली। प्रियंका चोपड़ा के शहर से ताल्लुक रखने वाली नेहा राज ने मिस उत्तराखंड का खिताब जीता है। नेहा ने ये खिताब 16 शहरों की 30 लड़कियों को पछाड़ने के बाद जीता है। ये प्रतियोगिता उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुई। नेहा अपने आत्मविश्वास के चलते सभी राउंडों में प्रतिभागियों को पीछे छोड़ने में सफल रही।

PICs: नेहा ने जीता मिस उत्तराखंड का खिताब, जल्द आएंगी टीवी पर नजर
PICs: नेहा ने जीता मिस उत्तराखंड का खिताब, जल्द आएंगी टीवी पर नजर

नेहा के पिता शिवराज की तैनाती बरेली जिले में सीबीसीआईडी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर है। नेहा राज ने OneIndia को बताया कि उसने इस प्रतियोगिता से पहले किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है लेकिन कॉलेज टाइम में एक-दो बार वो ऐसे कार्यक्रम में जरूर भाग ले चुकी हैं। नेहा के मुताबिक उनके माता-पिता ने उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया था और वो जीतकर बेहद खुश हैं।

PICs: नेहा ने जीता मिस उत्तराखंड का खिताब, जल्द आएंगी टीवी पर नजर

नेहा नोएडा में मीडिया क्षेत्र में पढ़ाई कर रही हैं। नेहा ने बताया कि उन्हें डांस के साथ मेकअप करने का बेहद शौक है। वो माहौल को देखकर कपड़े पहनना पसंद करती हैं। नेहा को खिताब जीतने के चलते मलेशिया टूर मिला है जिसके तहत वो मलेशिया में अपने दिन बिताएंगी और कुछ कार्यक्रम में भाग लेंगी। नेहा की फेवरेट हीरोइन प्रियंका चोपड़ा हैं और उनके फेवरेट हीरो सलमान खान हैं। नेहा के परिवार में उनके माता-पिता हैं और एक सड़क हादसे में उनके भाई की मौत हो चुकी है। नेहा अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। नेहा ने ये भी बताया कि उन्हें प्रोड्यूसर मिहिर खान की तरफ से ओके टीवी चैनल पर अपकमिंग एपिसोड का ऑफर मिला है।

PICs: नेहा ने जीता मिस उत्तराखंड का खिताब, जल्द आएंगी टीवी पर नजर
PICs: नेहा ने जीता मिस उत्तराखंड का खिताब, जल्द आएंगी टीवी पर नजर

नेहा को घर का खाना पसंद है वो बाहर का खाना अवॉयड करती हैं। नेहा की शुरुआती पढ़ाई बिशप कोनार्ड और स्नातक की पढ़ाई इन्वर्टिस से हूई है। नेहा उत्तराखंड के लिए कुछ करना चाहती हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड में पानी की सबसे ज्यादा दिक्कत है अगर कभी मौका मिला तो वो इस समस्या को दूर करने के लिए काम करना चाहेंगी।

PICs: नेहा ने जीता मिस उत्तराखंड का खिताब, जल्द आएंगी टीवी पर नजर
PICs: नेहा ने जीता मिस उत्तराखंड का खिताब, जल्द आएंगी टीवी पर नजर

नेहा ने कहा कि उन्हें मिस उत्तराखंड तक पहुंचाने में उनके ऐसे दोस्तों का रोल रहा है जो उनकी बुराई करते थे। नेहा का अगला टारगेट म‍िस इंड‍िया 2018 है। उसी के ल‍िए वो काम करना चाहती हैं। नेहा को अगर मुंबई से अच्छे ऑफर मिलते हैं तो उन्हें जाने में कोई ऐतराज नहीं है। नेहा ने बताया कि ये प्रतियोगिता रे फाउंडेशन ने आयोजित की थी। ये प्रतियोगिता दो एज ग्रुप्स के बीच में थी- 13 से 17 और दूसरी 17 से 28 के बीच जिसमें उत्तराखंड के छोटे-बड़े शहरों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+