SATTA BAZAAR PREDICTION: यूपी में किस दल को कितनी सीटें? इस सट्टा बाजार ने कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी
SATTA BAZAAR PREDICTION: लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान की प्रक्रिया आज खत्म हो गई है। सात चरणों में हुए इस चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे इसलिए हर आम से लेकर खास तक को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। अनुमानों का भी बाजार काफी गर्म है। देश भर के सट्टा बाजारों में इस वक्त बोलियां लगाई जा रही हैं।
फलोदी के बाद एमपी के कई सट्टा बाजारों ने लोकसभा चुनाव को लेकर भविष्यवाणियां की हैं। हालांकि अधिकांश जगह सट्टा बाजारों में यही कहा जा रहा है कि मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए की ही वापसी हो रही है।

लेकिन कुछ जगहों की स्थिति भाजपा के लिए चिंता का कारण बनी हुई है जिसमें यूपी का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।देश के सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले इस प्रांत के बारे में कहा जाता है कि पीएम की सीट का रास्ता इसी राज्य से होकर गुजरता है।
भाजपा का दावा है कि इस बार वो यहां पर पूरी सीटें जीतेंगी तो वहीं इंडिया गठबंधन भी बड़ी जीत का दावा कर रही है। आपको बता दें कि फलोदी के बाद एमपी के रतलाम सट्टा बाजार ने यूपी में एनडीए को 64-66 सीटें दी हैं तो वहीं इंडिया गठबंधन को 14-16 सीटें दे रहा है।
सट्टा बाजार एनडीए को 65-70 सीटें दे रहा है
जबकि इंदौर का सट्टा बाजार एनडीए को 65-70 सीटें और इंडिया ब्लॉक को 10-15 सीटें दे रहा हैं। जबकि फलौदी सट्टा बाजार एनडीए को 55-65 और इंडिया ब्लॉक को 15-25 सीटें दे रहा है। जबकि मुंबई का सट्टा बाजार एनडीए को 64-66 सीटें और इंडिया ब्लॉक को 14-16 सीटें दे रहा है।
यूपी में NDA 70 सीटों से ऊपर पहुंच नहीं पाएगी!
उपरोक्त सभी सट्टा बाजार ये ही कह रहे हैं कि यूपी में NDA 70 सीटों से ऊपर पहुंच नहीं पाएगी, अब ये अनुमान कितने सच साबित होते हैं , वो तो चुनावी नतीजे बताएंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि सट्टा बाजार के आंकड़ों ने एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों के बीच खलबली मचा दी है।
क्या चलेगा साल 2014 का वाला जादू?
गौरतलब है कि साल 2014 में 'मोदी लहर' के चलते NDA ने यूपी में 80 में से 73 सीटें जीती थीं। तो वहीं साल 2019 में एनडीए की सीटें कम हो गई थीं, उसे 64 सीटें मिली थीं, जिसमें से भाजपा को 62 और अपना दल को दो सीटें हासिल हुई थीं। देखते हैं कि साल 2024 में यूपी में साल 2014 का वाला जादू दिखता है या फिर साल 2019 जैसा ही रिजल्ट सामने होगा य़ा फिर इंडिया गठबंधन यहां पर बड़ा कमाल करेगा?
नोट: वनइंडिया सट्टा बाजार के आंकड़ों पर समर्थन नहीं करता है, 4 जून को चुनावी नतीजे चुनाव आयोग पेश करेगा, वो ही परिणाम मान्य है।












Click it and Unblock the Notifications