आशीष मिश्र की क्राइम ब्रांच के सामने पेशी के बाद सिद्धू ने खत्म किया अनशन, पत्रकार के घर बैठे थे धरने पर

नई दिल्ली, अक्टूबर 09। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना अनशन खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि शनिवार को आशीष मिश्र क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गए, जिसके बाद सिद्धू ने अपना अनशन और मौन व्रत खत्म किया।

Navjot singh sidhu

हिंसा में मारे गए पत्रकार के घर धरने पर बैठे थे सिद्धू

आपको बता दें कि सिद्धू शुक्रवार को लखीमपुर खीरी में उस पत्रकार रमन कश्यप के घर पहुंचे थे, जो 3 अक्टूबर को हिंसा की घटना में मारा गया था। पीड़ित के परिवार से मिलने के बाद सिद्धू ने मीडिया से बात की। इस दौरान सिद्धू मारे गए पत्रकार के घर पर ही धरने पर बैठ गए। सिद्धू ने घटना के मुख्य आरोपी और गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी तक मौन व्रत धारण करने का ऐलान किया था।

क्राइम ब्रांच कर रही है आशीष से पूछताछ

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के दो समन के बाद आशीष कुमार मिश्र आज क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश हुए हैं। इससे पहले वाले समन के जवाब में आशीष कुमार मिश्र का कोई जवाब नहीं आया था। शनिवार को फिर से समन जारी किया गया और पुलिस की तरफ से कहा गया कि अगर वो अभी भी पेश नहीं होते हैं तो फिर पुलिस उनके खिलाफ अरेस्ट वॉरंट निकालेगी। खबर लिखे जाने तक आशीष कुमार मिश्र से क्राइम ब्रांच की पूछताछ जारी थी।

कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी की घटना को उठाया प्रमुखता से

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रमुखता से उठाया है। घटना के अगल दिन से ही कांग्रेस के तमाम बड़े नेता उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं। घटना के अगले दिन ही प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी जाना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें अनुमति नहीं दी। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया और 1 दिन बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू समेत हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+