Nature Index में शामिल हुए यूपी के ये विश्वविद्यालय, DDU University की बड़ी उपलब्धि
DDU University News Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डी.डी.यू.जी.यू.) ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। विश्वविद्यालय ने नेचर इंडेक्स संस्थागत रैंकिंग 2024-25 में राज्य विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और अपने शोध कार्यों की उत्कृष्टता से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विश्वविद्यालय ने ऑल इंडिया रैंक 128 (समग्र श्रेणी) तथा 81वां स्थान (भौतिक विज्ञान श्रेणी) प्राप्त किया है। यह विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक शोध में निरंतर उत्कृष्टता और नवाचार की दिशा में प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों की उल्लेखनीय प्रगति
पिछले वर्ष (2023-24) उत्तर प्रदेश के केवल तीन राज्य विश्वविद्यालय -
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय,
किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (लखनऊ), और
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (लखनऊ) -
नेचर इंडेक्स की Overall सूची में शामिल थे।

वहीं इस वर्ष (2024-25) राज्य विश्वविद्यालयों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है, जो यह दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश अब उच्च गुणवत्ता वाले शोध में राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से अग्रसर है।
नेचर इंडेक्स 2024-25 (समग्र श्रेणी) में उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय:
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) - रैंक 30 - केंद्रीय विश्वविद्यालय
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDUGU) - रैंक 128 - राज्य विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - रैंक 133 - केंद्रीय विश्वविद्यालय
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय - रैंक 137 - राज्य विश्वविद्यालय
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) - रैंक 156 - राज्य विश्वविद्यालय
किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (KGMU) - रैंक 158 - राज्य विश्वविद्यालय
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (VBSPU) - रैंक 158 - राज्य विश्वविद्यालय
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) - रैंक 171 - केंद्रीय विश्वविद्यालय
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) - रैंक 236 - केंद्रीय विश्वविद्यालय
🔟 डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय - रैंक 280 - राज्य विश्वविद्यालय
1 चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) - रैंक 311 - राज्य विश्वविद्यालय
1 लखनऊ विश्वविद्यालय - रैंक 401 - राज्य विश्वविद्यालय
पिछले वर्ष जहाँ केवल तीन राज्य विश्वविद्यालय सूची में थे, वहीं इस बार उनकी संख्या आठ हो गई है - और इनमें भी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय सर्वोच्च स्थान पर है।
भौतिक विज्ञान (Physical Sciences) श्रेणी में भी गोरखपुर का वर्चस्व बरकरार
नेचर इंडेक्स 2023-24 में भौतिक विज्ञान श्रेणी में केवल दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ही उत्तर प्रदेश से शामिल था।
इस वर्ष (2024-25) दो और राज्य विश्वविद्यालय -
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय - भी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुए हैं।
नेचर इंडेक्स 2024-25 (भौतिक विज्ञान श्रेणी) में उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय:
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDUGU) - रैंक 81 - राज्य विश्वविद्यालय
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय - रैंक 85 - राज्य विश्वविद्यालय
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) - रैंक 113 - केंद्रीय विश्वविद्यालय
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) - रैंक 117 - केंद्रीय विश्वविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय - रैंक 125 - केंद्रीय विश्वविद्यालय
लखनऊ विश्वविद्यालय - रैंक 154 - राज्य विश्वविद्यालय
इस प्रकार, डी.डी.यू. गोरखपुर विश्वविद्यालय ने लगातार दूसरे वर्ष भी उत्तर प्रदेश के सभी राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शीर्ष स्थान बनाए रखा है।
प्रमुख शोध कार्य
डी.डी.यू.जी.यू. के भौतिक विज्ञान विभाग के शिक्षकों द्वारा European Physical Journal C में प्रकाशित दो उच्च-प्रभाव वाले शोध-पत्र -
• "Constructing Stellar Solutions with Spherical Symmetry" तथा
• "A New Perspective on Gravitational Collapse: A Comprehensive Analysis Using Parameterization" -
ने विश्वविद्यालय को यह उपलब्धि दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई है।
नेचर इंडेक्स के बारे में
नेचर इंडेक्स (Nature Index) - Springer Nature द्वारा प्रकाशित - विश्व के 145 प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नलों में प्रकाशित शोध लेखों को ट्रैक करता है।
यह संस्थानों की रैंकिंग उनके Count (शोध पत्रों की संख्या) और Share (योगदान के अनुपात) के आधार पर करता है।
वर्तमान रैंकिंग अवधि 1 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2025 तक प्रकाशित शोध पत्रों पर आधारित है।
⸻
कुलपति प्रो. पूनम टंडन का वक्तव्य
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के दूरदर्शी मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश सरकार की अनुसंधानोन्मुख नीतियों को दिया।
"पिछले वर्ष जहाँ केवल तीन राज्य विश्वविद्यालय सूची में थे, वहीं इस वर्ष आठ विश्वविद्यालय शामिल हुए हैं, और भौतिक वज्ञान में भी अब तीन विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश से हैं। यह समग्र रूप से राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों की प्रगति का प्रमाण है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने लगातार नेतृत्व करते हुए उत्तर प्रदेश के शोध परिदृश्य को नई दिशा दी है।"
- प्रो. पूनम टंडन












Click it and Unblock the Notifications