मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज की नहर में डूबने से मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज की गंगा नहर में डूबने से मौत हो गई है। यह घटना रविवार दोपहर की है जब 21 वर्षीय अभिषेक शर्मा मुजफ्फरनगर के खटोली में नहाने के लिए गए थे उसी दौरान वह गंगा नहर में डूब गए जिसकी वजह उनकी मौत हो गई। गोताखोरों ने काफी देर तक तलाश के बाद शव को नहर से बरामद किया। वहीं अभिषेक के परिवार का कहना है कि अभिषेक राष्ट्रीय स्तर का मुक्केबाज है और वह 20 जुलाई को इलाहाबाद में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाला था।

भारतीय मुक्केबाज संघ का कहना है कि 19 से 40 वर्ष की उम्र के बीच के महिला और पुरुष खिलाड़ी वरिष्ठ खिलाड़ियों की श्रेणी में आते हैं, जबकि 17-18 वर्ष की उम्र के खिलाड़ी जूनियर खिलाड़ियों की श्रेणी में आते हैं, वहीं 12-16 वर्ष की उम्र के खिलाड़ी सब जूनियर श्रेणी में आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications