बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला

बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने नोटबंदी के बाद अब कैशलेस स्कीम में बंपर ड्रॉ को बाबा साहब के जन्मदिन पर कराने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला।

हरदोई। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जबरदस्त हमला बोला। यह हमला नरेन्द्र मोदी द्वारा कैशलेश स्कीम में बम्पर ड्रा बाबा साहब के जन्मदिन पर कराने को लेकर किया। उन्होंने कहा पूरी दुनिया जानती है कि बाबा साहब को आदर किसने दिया। नोटबंदी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा प्रदेश सरकार के खिलाफ भी बसपा नेता के तेवर काफी तल्ख रहे। यूपी में लोकार्पण और शिलान्यास को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी लोकार्पण पूरा होने पर किया जाता है। जिनका लोकार्पण हुआ उनमें से कितने चालू हुए? उन्होंने कहा की तख्तियां लगवाने की होड़ चल रही है, असली बात तो जनता बताएगी कि आपने पांच साल में क्या किया।

naseemuddin siddiqui बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पीएम नरेन्द्र मोदी पर हमला
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने कहा- मोदी जी, नोटबंदी के यज्ञ में राजस्थान के किसान की बलि चढ़ गई

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री को निशाने पर रखते हुए कहा कि पीएम धमकाने का काम करते हैं। कल मुम्बई में भाषण देते हुए कह रहे थे कि पचास दिन के बाद लाइन में बेईमान खड़े नजर आएंगे। उन्होंने सवाल किया कि इसका मतलब जो लाइन में खड़े होंगे वो बेईमान होंगे। उन्होंने नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में लगे लोगों की मौत पर सवाल खड़े करते हुए कहा- देश जानता चाहता है कि लाइन में लगे लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है? उनका कातिल कौन है?
ये भी पढ़ें- मिथुन चक्रवर्ती ने खराब स्वास्थ्य के चलते राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, टीएमसी के थे सदस्य
आपको बता दें कि 9 नवंबर से ही पीएम मोदी द्वारा 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट अमान्य घोषित कर दिए गए हैं। इसके बाद से बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगने लग गई। करीब 100 लोगों की लाइनों में देर तक खड़े रहने की वजह से मौत भी हो चुकी है, जिसे लेकर आए दिन कोई न कोई पार्टी मोदी सरकार पर निशाना साधती रहती है। हालांकि, पीएम मोदी का कहना है कि 30 दिसंबर के बाद स्थितियां पूरी तरह से सामान्य हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+