मुजफ्फरनगर में नहीं होगी मोदी की रैली

narendra modi
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी से प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी दंगा प्रभावित क्षेत्र मुजफ्फरनगर में रैली नहीं करेंगे। सूत्रों का कहना है कि मोदी दंगा प्रभावित क्षेत्रों में इसलिए नहीं जाना चाहते क्‍योंकि इससे मुस्लिम वोटों पर प्रभाव पड़ सकता है।

पश्,िमी उत्‍तर प्रदेश के भाजपा अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह ने इस बात पर आखिरी मुहर लगाते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी मुजफ्फरनगर व काइराना इलाकों में रैली नहीं करेगे। उन्‍होंने यह भी बताया है कि आगामी 6 अप्रैल को मोदी अलीगढ़ और बिजनौर में आम जन को संबोधित करेंगे। मुस्लिम वोटों को अपनी ओर खींचने के लिए भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह 6 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में रैली करेंगे।

गौरतलब है कि अन्‍य राजनीतिक दलों द्वारा इस बात की कयास लगाई जा रही थी कि नरेंद्र मोदी मुजफ्फरनगर में अवश्‍य रैली करेंगे लेकिन भाजपा ने अपना आखिरी दांव खेलते हुए सभी के मंसूबे पर पानी पर फेर दिया। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने अपने चुनावी अभियान के लिए दंगा प्रभावित क्षेत्रों को नजरंदाज कर दिया है। जबकि इस मामले में अन्‍य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का कहना है कि मोदी मुस्लिमों की संवेदनाओं को समझने में नाकाम है। ऐसे में मोदी दंगा प्रभावित क्षेत्रों में जाना पसंद नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+