1991 की राम लहर से आगे निकली मोदी लहर, भाजपा को पूर्ण बहुमत

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत अभी तक के रुझानों के मुताबिक सबसे बड़ी जीत है।

नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत अभी तक के रुझानों के मुताबिक सबसे बड़ी जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने वर्ष 1991 की राम लहर से आगे जाकर नया करिश्‍मा कर दिखाया है।

1991 की राम लहर से आगे निकली मोदी लहर, भाजपा को पूर्ण बहुमत

मोदी ब्रांड का फिर से कमाल

सभी एग्जिट पोल के आंकड़ों से आगे जाकर भाजपा मोदी लहर के सहारे उत्‍तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इससे साफ होता है कि नोटबंदी, सर्जिकल स्‍ट्राइक जैसे मुद्दों को मोदी ब्रांड ने जब पेश किया तो यूपी की जनता ने सकारात्‍मक रूप से इसे स्‍वीकार किया और बड़ी संख्‍या में वोट भाजपा की झोली में डाल दिए। वर्ष 1991 में राम मंदिर के सहारे भाजपा 221 सीटें पाकर सत्‍ता में आई थी और कल्‍याण सिंह के नेतत्‍व में सरकार बनाई थी। उस साल भाजपा के लिए मुख्‍य मुद्दा हिंदुत्‍व ही था और मंदिर निर्माण को लेकर जमकर उसे वोट मिले थे।

संगठन ने दी शक्ति

पर वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने एकदम लोकसभा चुनाव 2014 की तर्ज पर शानदार प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजपार्टी को एकदम पीछे ढकेल दिया। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर चुनाव प्रचार की कमान संभाली तो दूसरी तरफ अमित शाह के नेतृत्व में 22 सदस्‍यीय टीम को मजबूत करने का काम संगठन मंत्री सुनील बंसल ने किया। इसके अलावा ओम माथुर, भूपेंद्र यादव ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई और पूरे यूपी चुनाव के दौरान वहीं डटकर पार्टी को मजबूत करने का काम करते रहे। इस सबके बीच मोदी ब्रांड को और उनके वादों को लोगों ने जमकर पसंद किया। साथ ही कमल का बटन दबाकर खूब वोट भी दिए।

डिजिटल इंडिया के जरिए पाए खूब वोट

पीएम नरेंद्र मोदी को यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में डिजिटल इंडिया का भी खूब फायदा मिला। पीएम मोदी ने अपने चुनावी प्रचार अभियान के लिए सोशल मीडिया के सभी प्‍लेटफॉर्म का जमकर सहारा लिया। सोशल मीडिया ने पीएम मोदी की हर बात को हर मोबाइल तक पहुंचाया और इसके जरिए मतदाताओं को अपना विश्‍वास जीता।

छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं के संगठन में भरी जान

पीएम मोदी ने व्‍यक्तिगत रूप से पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अमित शाह के नेतृत्व में जो टीम बनाई थी, उस टीम ने कई छोटे-छोटे समूहों में जाकर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए लामबंद किया। मीडिया की नजरों से दूर यह छोटे समूह लगातार पीएम मोदी ब्रांड की विश्‍वनीयता को लोगों तक पहुंचाते रहे। नोटबंदी जैसे मुद्दों की काट को ढूंढने के लिए उसके फायदे क्‍या हैं, यह बताकर भाजपा के पक्ष वोट डालने के लिए माहौल बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+