बीवी-बच्चों को छोड़ मोदी भक्ति में लीन हुआ यूपी का ये शख्स, रोज करता है 4 घंटे पूजा

सहारनपुर। मोदी के भक्त होने का जुमला यूं ही सोशल मीडिया पर नहीं चलता है। दरअसल उनके कुछ चाहने वाले हैं ही ऐसे जो उन्हें भगवान की तरह मानते हैं। ताजा मामला यूपी के सहारनपुर का है। यहां एक युवक ने खुद ही उनकी प्रतिमा बनाई जिसके सामने बैठकर वह घंटों पूजा करता है। वह मोदी को भगवान भी मानता है और अपना गुरू भी। वह रोज प्रतिमा के सामने बांसुरी भी बजाता है।

narendra modi fan makes his statue in up

सहारनपुर का यह व्यक्ति मोदी की भक्ति में इतना लीन हो गया है कि उसने अपने बीवी बच्चों से भी दूरियां बना ली है। सहारनपुर विनय विहार कालोनी में रहने वाले युवक विजय उर्फ दीपक पर पीएम मोदी का जादू ऐसा चढ़ा ​कि उसने पीएम मोदी की अपने हाथों से प्रतिमा बना डाली। अब वह उसी प्रतिमा की रोजना पूजा करता है।

narendra modi fan makes his statue in up

रोज पीएम मोदी को पूजा-पाठ करने के बाद विजय के दिन की शुरूआत होती है। वह जल्द से जल्द से पीएम मोदी की प्रतिमा को प्रधानमंत्री को सौंपना चाहता है। विजय हर रोज पीएम मोदी की प्रतिमा के सामने बांसुरी बाजाता है। विजय और उसका पूरा परिवार प्रतिमा को लेकर मोदी जी से मिलने की बताई है। विजय की पत्नी ने बताया कि हमारा परिवार पीएम मोदी को अपना आदर्श मानता है और उसके पति तो मोदी जी को भगवान मानते हैं। इनकी प्रतिमा बनाने के लिए मुझसे और बच्चों से भी दूरिया भी बना ली है। दिन हो रात बीएस मोदी जी की प्रतिमा को बनाना ही इनका काम रह गया है।

narendra modi fan makes his statue in up

इस प्रतिमा को बनाने के लिए विजय ने अपना सबकुछ छोड़ दिया और हालत भी अब ठीक नहीं है। अभी प्रतिमा में कुछ काम बाकी है, जिसके लिए महंगे मैटेरियल भी खरीदे गए हैं। इस सामान को खरीने के लिए विजय ने कुछ कर्ज भी लिया है। जिस विजय कुमार को कालोनी में कोई जानता नहीं था आज उसे पूरी कालोनी जान चुकी है। सभी कालोनीवासी मोदी जी की प्रतिमा को देखने आ रहे हैं। अब देखना यह है विजय की मेहनत और मोदी भक्ति में कितना रस है। क्या मोदी उनसे ​मुलाकात कर पाएंगे या नहीं। यह वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+