Modi cabinet Vistar: अजय मिश्रा-महेंद्र पांडेय डेंजर जोन में, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

नरेंद्र मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। बीजेपी के लिए यूपी खासा अहम है इसलिए अब इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी के कौन से नेताओं की मंत्रिमंडल में एंट्री होगी।

Anticipated Ministerial Reshuffle in Modi Government: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयास लगने शुरू हो गए हैं। 2024 के सियासी समीकरणों के हिसाब से रणनीति तैयार की जा रही है। सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल के विस्तार में कई कुछ मौजूदा मंत्रियों का पत्ता कट सकता है तो कुछ नए नाम जातीय समीकरण के हिसाब से शामिल किए जा सकते हैं।

महेंद्र पांडे और टेनी पर मंडरा रहा खतरा

बीजेपी सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश से महेंद्र नाथ पांडे, अजय मिश्रा टेनी का मंत्री पद भी खतरे में है। दोनों नेताओं पर नॉन परपरफार्मर होने का टैग लगा है जबकि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी 2021 में अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

narender modi

लक्ष्मीकांत और हरीश द्विवेदी को मिल सकता है मौका

बीजेपी के सूत्र बता रहे हैं कि यदि महेंद्र पांडे और अजय मिश्रा उर्फ टेनी को हटाया गया तो ब्राह्मणों को खुश करने के लिए लक्ष्मीकांत वाजपेयी या हरीश द्विवेदी को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वाजपेयी फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं जबकि हरीश द्विवेदी बस्ती से लोकसभा सांसद हैं।

यूपी के 15 मंत्रियों में दो पर लटक रही तलवार

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में यूपी के 15 चेहरों में से कम से कम दो को बहुप्रतीक्षित मंत्री पद के फेरबदल में हटाया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि टेनी और महेंद्र नाथ पांडे दोनों भाजपा के प्रमुख ब्राह्मण चेहरे हैं उनकी जगह दो जाति प्रतिनिधियों को लिया जा सकता है।

मेरठ से कई बार विधायक रहे हैं लक्ष्मीकांत वाजपेयी

बाजपेयी मेरठ से कई बार विधायक रहे हैं। हालांकि 2017 के भगवा उभार में उन्हें करारी हार का स्वाद चखना पड़ा। बाजपेयी को आरएसएस की मजबूत पृष्ठभूमि वाले राज्य भाजपा के अग्रणी नेताओं में गिना जाता है। उन्हें मई 2022 में पार्टी ने राज्यसभा भेजा गया था।

गंगवार का विकल्प तलाश रही बीजेपी

वहीं दूसरी ओर पर्यवेक्षकों का कहना है कि भाजपा को संतोष गंगवार के बाद तराई और बरेली क्षेत्रों में एक और ओबीसी नेता की तलनाश है। गंगवार अब 74 वर्ष के हैं। वह बरेली क्षेत्र में एक कद्दावर नेता रहे हैं और 1989 से 2019 तक आठ बार लोकसभा में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। हालांकि इस बीच वह 2009 में कांग्रेस के प्रवीण सिंह एरन से मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे।

ओबीसी-दलित नेता की तलाश

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं, ''पार्टी एक मजबूत ओबीसी और दलित नेता की तलाश में है जो बरेली और आसपास की सीटों पर संतोष गंगवार के करिश्मे और लोकप्रियता की बराबरी कर सके।''

मोदी समेत यूपी के 15 मंत्री

वर्तमान में पीएम नरेंद्र मोदी समेत यूपी के 15 सांसद मोदी सरकार में मंत्री हैं। नरेंद्र मोदी के अलावा लखनऊ से राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, हरदीप सिंह पुरी, महेंद्र नाथ पांडेय कैबिनेट मंत्री के तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल हैं इसके अलावा दस लोग राज्य मंत्री बनाए गए हैं। इसमें जनरल वीके सिंह, अजय मिश्रा टेनी, साध्वी निरंजन ज्योति, संजीव बालियान, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, भानु प्रताप सिंह वर्मा, कौशल किशोर और बीएल वर्मा शामिल हैं।

2024 से पहले होना है मंत्रिमंडल में फेरबदल

अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल की पूरी संभावना है और इसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच 4 घंटे तक चली बैठक के बाद से जताई जा रही है।

कुछ के हटने तो कुछ को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना

इसमें नए चेहरों को शामिल किए जाने और कुछ को हटाए जाने और कई को नई जिम्मेदारियां दिए जाने की उम्मीद है। पिछली बार 2021 में कैबिनेट में फेरबदल हुआ था तब 43 मंत्रियों ने शपथ ली थी। पिछले फेरबदल में रविशंकर प्रसाद, हर्ष वर्धन और प्रकाश जावड़ेकर को हटा दिया गया था जबकि अनुराग ठाकुर, किरण रिजिजू और पुरूषोत्तम रूपाला को पदोन्नत किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+