महंत नरेंद्र गिरि के वकील का बड़ा खुलासा, तीन बार बनवाई वसीयत, जानिए आखिरी में किसका है नाम
प्रयागराज, 25 सितंबर: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की प्रयागराज के बाघंबरी गद्दी मठ के उत्तराधिकार को लेकर तीन वसीयतें सामने आई हैं, जिसका खुलासा दिवंगत महंत के वकील ऋषि शंकर द्विवेदी ने किया है। वकील के मुताबिक महंत नरेंद्र गिरि ने तीन वसीयतें बनाईं। वकील के मुताबिक महंत ने साल 2010 से 2020 के बीच में 3 वसीयत बनवाई थीं।

सबसे पहले बलबीर गिरि को बनाया उत्तराधिकारी
वकील ऋषि शंकर द्विवेदी ने बताया कि महंत नरेंद्र गिरि ने तीन वसीयतें बनाईं। उन्होंने 2010 में बलबीर गिरि के पक्ष में पहली वसीयत बनाई थी। बाद में उन्होंने आनंद गिरि के पक्ष में एक और वसीयत तैयार करवाई, जिसमें कहा गया था कि बलबीर गिरि काम में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। फिर 29 अगस्त 2011 को दूसरी वसीयत में बलवीर की जगह आनंद गिरि को उत्तराधिकारी बनवाया था।

आखिरी वसीयत में भी बलवीर गिरि का नाम
दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि के वकील ने आगे बताया कि 4 जून, 2020 को उन्होंने आनंद गिरि की जगह बलबीर गिरि को अपनी अंतिम वसीयत में उत्तराधिकारी बनाया था, जिसमें बलवीर को बाघंबरी गद्दी मठ की संपत्ति का अकेला उत्तराधिकारी बनाया गया था, इसके साथ ही उन्होंने पहले की दोनों वसीयतों को रद्द करवा दिया था।

1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति
वकील ऋषि शंकर द्विवेदी ने कहा कि मठ के नियमानुसार बलबीर गिरि को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त किया जाएगा। वकील ने बताया कि नरेंद्र गिरि ने मुझे केवल इतना कहा कि वह आनंद गिरि को उत्तराधिकारी के रूप में हटाना चाहते हैं। आपको बता दें कि बाघंबरी मठ और निरंजनी अखाड़े के पास वर्तमान समय में करीब 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।
Recommended Video

महंत नरेंद्र गिरि ने किया सुसाइड!
दरअसल, 20 सितंबर को महंत नरेंद्र गिरि का शव उनके बाघंबरी मठ के कमरे में पंखे से लटका मिला था। कथित तौर पर इसके पीछे आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। वहीं इसके साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया था। हालांकि इस पूरे संदिग्ध मामले की सीबीआई जांच में जुटी हुई है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications