नम्रता हत्‍याकांड: पीरियड्स में पत्‍नी से ऐसी हरकतें करता था PCS अधिकारी

Recommended Video

    Namrata Case: पत्नी के साथ ऐसी गंदी हरकत करता था आरोपी पति | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। आज से ठीक 9 महीने पहले लखनऊ के हजरतगंज में हुए एक सनसनीखेज हत्‍याकांड (नम्रता हत्‍याकांड) ने तहलका मचा दिया था। नम्रता के हाथों की मेंहदी का रंग अभी फीका भी नहीं हुआ था कि दहेज की लालच में उसके पति दीपरतन ने हजरतगंज स्थित धेनुमाती अपार्टमेंट की 14वी मंजिल से नीचे फेंक दिया। दीपरतन PCS अधिकारी है और सेल्सटेक्स ऑफिस में कमिश्नर के पद पर तैनात था। हत्‍या के बाद नम्रता के घरवालों ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने दीपरतन और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 9 महीने बाद भी यह हत्‍याकांड अनसुलझा है। फर्क सिर्फ इतना है कि आज एक न्‍यूज वेबसाइट से नम्रता की बहन ने अपनी छोटी बहन को खो देने का दर्द शेयर किया। नम्रता की मां ने भी बातचीत की और किस तरह नम्रता को प्रताडि़त किया जाता था।

    10 जून 2015 को हुई थी नम्रता की शादी

    10 जून 2015 को हुई थी नम्रता की शादी

    नम्रता की मां ने बताया कि नम्रता मेरी छोटी बेटी थी। वो IAS बनने की तैयारी कर रही थी। तभी एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट से दीपरतन का रिश्ता आया। दीपरतन के घरवालों को नम्रता पसंद आई। उन्‍होंने बताया कि इस रिश्‍ते के लिए हम राजी नहीं थे क्‍योंकि हम नहीं चाहते थे कि बड़ी बेटी से पहले छोटी बेटी की शादी हो। खुद नम्रता भी शादी करना नहीं चाहती थी। लेकिन दीपरतन की मां ने नम्रता को यह कहकर मना लिया कि शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रहेगी। दीपरतन पीसीएस था। ऐसे में हम लोग भी शादी के लिए मान गए और 10 जून 2015 को दोनों की शादी हो गई।

    पीरियड्स के समय सबसे ज्‍यादा नम्रता को पीटता था

    पीरियड्स के समय सबसे ज्‍यादा नम्रता को पीटता था

    नम्रता की बहन चित्रा ने बताया कि "बहन दीप से इमोशनली अटैच थी। बहुत सी ऐसी बातें थी जो वो सिर्फ मुझसे शेयर करती थी। लेकिन दीप दहेज के लिए उसे प्रताड़ि‍त करता था। उसने बताया कि "बहन दीप से इमोशनली अटैच थी। पीरियड्स के समय में सबसे ज्यादा मारता था। पीरियड्स के दौरान दीप उसको पेट और पीठ पर लात मारता था। बहन घर आकर मुझसे पेट और पीठ की मालिश करने को कहती थी। वो बताती थी कि दीप ने बहुत मारा, मालिश कर दो। चित्रा ने कहा कि मैंने बहन को डि‍वोर्स लेने की सलाह दी थी, लेकिन वो रिश्ता नहीं तोड़ना चाहती थी।

    कैसे हुई हत्‍या

    कैसे हुई हत्‍या

    16 फरवरी 2017 की शाम 8.30 बजे लखनऊ में कमर्शियल टेक्स डिपार्टमेंट में पोस्टेड पीसीएस अफसर दीपरतन की पत्नी नम्रता की 14वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस को घटनास्थल से पति-पत्नी के बीच झगड़े के निशान मिले थे। स्पॉट पर नम्रता का पर्स खुला पड़ा था, जिसमें डिप्रेशन की गोलियां और साइकोलॉजिस्ट का प्रिस्क्रिप्शन भी था। मौके पर पहुंचे तत्कालीन एएसपी शिवराम यादव ने बताया था, ''घटना के दिन नम्रता अपने पिता आरएन पासवान के घर बहन की इंगेजमेंट अटैंड करने लखनऊ के सरोजनीनगर गई थी।

    फोन करने के दो घंटे बाद आया दीपरतन

    फोन करने के दो घंटे बाद आया दीपरतन

    सेरेमनी से शाम 4.30 बजे जब वो घर लौटी, तो फ्लैट पर ताला लगा था। उसने तुरंत पति दीप को फोन लगाया। ''दीपरतन नम्रता के फोन करने के 2 घंटे बाद घर आए। इस बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। रात 8.30 बजे अपार्टमेंट के गार्ड कृष्णा यादव ने कुछ गिरने की आवाज सुनी। जब स्पॉट पर पहुंचा तो वहां नम्रता खून में लथपथ अपार्टमेंट के नीचे पड़ी थी।'' घटना के बाद से दीपरतन और उनकी मां फरार हो गए थे। मृतका के परिवारवालों ने ससुरालवालों के खि‍लाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया। जिसके बाद 17 फरवरी की शाम 1090 क्रॉसिंग से पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार किया।''

    क्‍या है हत्‍याकांड का ताजा स्‍टेटस

    क्‍या है हत्‍याकांड का ताजा स्‍टेटस

    केस से जुड़े तत्कालीन सीओ अवनीश कुमार मिश्रा ने बताया, मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद आरोपी पति दीपरत्न और उनकी मां अनुराधा को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया था। केस की चार्जशीट दाखिल कर दी गई है, लेकिन अभी कोर्ट में ट्रायल नहीं शुरू हुआ है। इस मामले में मई 2017 को आरोपी सास अनुराधा को बेल मिल गई, जबकि दीप अभी भी जेल में बंद है। बता दें, अभी तक ये गुत्थी सॉल्व नहीं हो सकी है कि नम्रता खुद कूदी थी या उसे किसी ने धक्का दिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+