VIDEO: बकरीद पर सलामत अमन-चैन और भाईचारे की दुआ
इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो पुलिस विभाग ने पर्याप्त फोर्स की तैनाती की और साथ ही कंट्रोलरूम बनाकर कैमरें से पूरे ईदगाह परिसर की निगरानी भी की।
कानपुर। पूरे देश में बकरीद का त्योहार बड़ी ही अकीदत के साथ मनाया जा रहा है तो कानपुर में बकरीद की नमाज का ये वीडियो देखिए। कानपुर शहर की बड़ी ईदगाह में लगभग 3 लाख मुस्लिमों ने नमाज अता की और देश में अमन-चैन और भाईचारे की सलामती की दुआ मांगी। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो पुलिस विभाग ने पर्याप्त फोर्स की तैनाती की और साथ ही कंट्रोलरूम बनाकर कैमरें से पूरे ईदगाह परिसर की निगरानी भी की जा रही है। नमाज के बाद जिला प्रशासन ने नमाजियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। साथ ही वहां मौजूद राजनीतिक और समाजिक लोगों ने भी एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी।












Click it and Unblock the Notifications