बैग ने बताया लाश का ठिकाना तो जेब ने दिया हत्या का जवाब
उसके अपने बैग ने उसकी लाश का ठिकाना बताया तो हाथ में रचाई मेंहदी ने मौत का रहस्य खोल दिया लेकिन असली राज को जेब में था...
संभल। संभल में हत्या का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मामला बनियाठेर थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक घर से तो ये कहकर निकला था कि वो दिल्ली मजदूरी करने जा रहा है लेकिन न तो दिल्ली ही पहुंचा और न ही घर लौटा। और तो और इस बात की किसी को जानकारी भी नहीं लगती लेकिन जिस बैग को वो अपनी पीठ पर टांगकर चला था उसी बैग ने उसकी लाश का ठिकाना बता दिया।

उसके अपने बैग ने उसकी लाश का ठिकाना बताया तो हाथ में रचाई मेंहदी ने मौत का रहस्य खोल दिया। दरअसल युवक का ही भाई जब जंगल की तरफ जा रहा था तो उसे रास्ते में एक बैग दिखाई दिया, बैग पर नजर पड़ते ही भाई ने उसे पहचान लिया इसके बाद उसे शक हुआ तो वो जंगल के अंदर थोड़ी और दूर तक गया। इसके बाद उसे ये समझने में ज्यादा समय नहीं लगा कि आखिर ये बैग यहां क्यों पड़ा है, सामने पेड़ पर लटकी भाई की लाश सब बयां कर रही थी।

वहीं मामले में नया मोड़ तब आ गया जब पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव के दोनों हाथ बंधे हुए थे और जेब से एक लव लेटर बरामद किया गया। शव के हाथ पर मेंहदी से लिखा 'आई लव यू' मामले को समझाने में काफी मददगार साबित हुआ। प्रेम प्रसंग का मामला इस हत्या की वजह साफ समझ आने लगी है। पुलिस भी मौके से बरामद चीजों को जांच में इस्तेमाल कर रही है। बता दें की पुलिस को बरामद हुआ लव लेटर मीडियो को देने से मना किया गया है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
{promotion-urls}
देखिए दिशा पटानी की ये तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications