'आज मेरा बेटा जिंदा होता', कार में एयरबैग नहीं होने पर आनंद महिंद्रा समेत 12 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Anand Mahindra: उत्तर प्रदेश के कानपुर में आनंद महिंद्रा समेत महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के 12 कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। राजेश मिश्रा की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता राजेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि कंपनी ने उन्हें एक स्कॉर्पियो कार बेची, जिसमें एयरबैग गायब थे, जिससे उनके बेटे की कार दुर्घटना में मौत हो गई। राजेश मिश्रा ने अपने बेटे अपूर्व को गिफ्ट में देने के लिए 2020 में 17.39 लाख रुपये में काली स्कॉर्पियो खरीदी थी।

कार में एयरबैग नहीं होने पर आनंद महिंद्रा पर केस दर्ज

14 जनवरी 2022 को दोस्तों के साथ लखनऊ से कानपुर लौटते समय कोहरे के कारण अपूर्व की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद राजेश ने उस ऑटो स्टोर से संपर्क किया, जहां से उन्होंने 29 जनवरी को कार खरीदी थी और कार में कथित खामियों को उजागर किया गया। एफआईआर में शिकायतकर्ता ने कहा कि दुर्घटना के दौरान सीट बेल्ट बंधा होने के बावजूद एयरबैग खुल नहीं पाया। राजेश मिश्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि कंपनी ने झूठा आश्वासन देकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। क्योंकि कार में एयरबैग गायब थे।

राजेश ने कंपनी पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर गाड़ी की गहनता से जांच की गई होती तो उनके बेटे की मौत नहीं होती।

दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो को रूमा में महिंद्रा कंपनी के शोरूम में ले जाया गया। राजेश का कहना है कि कंपनी ने गाड़ी में एयरबैग नहीं लगाए।

भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 287 (मशीनरी के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 304-ए (लापरवाही से मौत का कारण) और अन्य सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- अचानक से आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी, कुली की ड्रेस पहनी और उठाया लोगों का सामान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+