मुजफ्फरनगर ट्रेन हादसा: नॉर्दन रेलवे के जीएम समेत 8 के खिलाफ एक्शन
नई दिल्ली। मुजफ्फरनगर रेल हादसे में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नॉर्दन रेलवे के जीएम समेत 8 के खिलाफ एक्शन लिया है। रेलवे ने नॉर्दर्न रेलवे के जीएम आरएन कुलश्रेष्ठ को छुट्टी पर भेज दिया है। साथ ही दिल्ली रेलवे के एक डीआरएम को भी छुट्टी पर भेजा गया है। इसके अलावा रेलवे ने 4 इंजीनियरों को भी सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही चीफ ट्रैक इंजीनियर का तबादला कर दिया गया है। इस भीषण हादसे के बाद रेलवे की तरफ से यह पहली कार्रवाई है।

मकान में घुस गया ट्रेन का डिब्बा
यह हादसा मुजफ्फरनगर के खतौली में हुआ था जहां कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन का एक डिब्बा पास के एक मकान में जा घुसा। हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड 90 किलोमीटर प्रतिघंटा के करीब थी। हादसे के वक्त रेल की पटरी पर काम चल रहा था। ट्रेन के ड्राईवर को इस बारे में जानकारी नहीं दी गई थी कि आगे पटरी टूटी हुई है। यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर, आनंद कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम हुए इस रेल हादसे में अब तक 22 यात्रियों की मौत हो चुकी है जबकि 203 घायल हो गए हैं।

ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा
इस हादसे के बाद रविवार को दो रेलवे कर्मचारी की बीच बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है। इस ऑडियो टेप में रेल हादसे से कुछ दूरी पर तैनात एक गेटमैन एक दूसरे रेलवे कर्मचारी से बात कर रहा है। ऑडियो क्लिप में गेटमैन कह रहा है कि हादसे के वक्त पटरी पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। पुराने लोगों ने काम में लापरवाही बरती थी। पटरी को ठीक से जोड़ा नहीं गया था और इतने में ट्रेन आ गयी। यहां तक कि ट्रेन को रोकने के लिए सिग्नल भी नहीं दिया गया था न ही लाल झंडा दिखाया गया।

आतंकी वारदात से किया इनकार
यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर, आनंद कुमार ने कहा कि यह मामला आतंकी वारदात नहीं लगता है। उन्होंने किसी भी साजिश से इनकार करते हुए कहा कि इसे आतंकी घटना करार नहीं दिया जा सकता। अरविंद कुमार ने कहा कि ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा था, जिसके बारे में सूचना देने में लापरवाही बरती गई। कुमार ने बताया कि ट्रैक पर मरम्मत कार्य के बारे में ड्राइवर को जानकारी नहीं थी। अचानक ब्रेक लगाए जाने की वजह से ट्रेन पटरी से उतर गई।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications