मुजफ्फरनगर video: जीती मोहब्बत, गले मिले चांटा मारने और पिटने वाले दोनों छात्र
मुजफ्फरनगर में एक महिला टीचर द्वारा क्लास में दूसरे धर्म के यूकेजी छात्र को हिंदू छात्रों से पिटवाने का मामला में भाईचारे का मलहम लगा। जब भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पीड़ित छात्र से मुलाकात की।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला टीचर द्वारा क्लास में दूसरे धर्म के यूकेजी छात्र को हिंदू छात्रों से पिटवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ऐसे में मामले ने सियासी रंग लेना भी शुरू कर दिया। मामले पर भाईचारे का मलहम लगाने शनिवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पीड़ित छात्र से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने छात्र से बात की। मसले को समझदारी और भाईचारे को सुलझाया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पीड़ित छात्र को उसके सहपाठियों से गले मिलवाया।
इस मौके पर भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाईचारा खत्म नहीं होने देंगे। इससे पहले भी मुजफ्फरनगर 'कवाल गांव' के झगड़े का दंश झेल चुका है। हम दोबारा उसे दोहराने नहीं देंगे। उधर, आरोपी टीचर के खिलाफ एनसीआर ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। यहीं नहीं, बीएसए शुभम शुक्ला ने स्कूल प्रबंधक को नोटिस भी जारी किया है।

क्या है मामला?
दरअसल, मामला मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव का है। यहां के एक पब्लिक स्कूल की टीचर तृप्ति त्यागी पर यूकेजी के छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप है। आरोप है कि टीचर ने छात्र के 5 का पहाड़ा न सुनाने पर उसे पिटवाया। छात्र को क्सास में खड़ा करके उसके ही सहपाठियों से बारी-बारी से चांटे लगवाए। इतना ही नहीं, टीचर ने छात्र को पीटने के लिए अन्य क्लास के बच्चों को उकसाया। कहा कि हल्के से नहीं जोर से मारो।
एनसीपीसीआर ने लिया मामले का संज्ञान
उधर, एनसीपीसीआर ने मामले का संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो को न शेयर करने की अपील की। कहा कि इससे बच्चों की पहचान उजागर हो सकती है। ऐसे में वीडियो को न शेयर किया जाए। साथ ही आरोपी टीचर पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
छात्र की पिटाई ने लिया सियासी रंग!
वहीं, मामले के तूल पकड़ते ही एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि पीड़ित बच्चे के साथ, जो कुछ भी हुआ उसके लिए योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार हैं। वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि ये बीजेपी का फैलाया वही केरोसिन है, जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स












Click it and Unblock the Notifications