मेरे सात साल के बच्चे को टीचर ने बार-बार पिटवाया...मुजफ्फरनगर स्कूल मामले पर दुखी पिता ने बयां की दास्तां
UP school case: "मेरा बेटा सात साल का है वो दूसरी कक्षा में पढ़ता है, टीचर ने छात्रों से मेरे बच्चे को बार-बार पिटवाया...ये कहते हुए यूपी मुज्जफरनगर के इस पिता की आंखे भर आई। ये वो ही पिता हैं जिनके मासूम बच्चे का कक्षा में अपने ही सहपाठियों से मार खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टीचर के कहने पर छात्रों द्वारा पीटे जा रहे बच्चे के पिता ने अब मीडिया के सामने पूरी दास्तां बयां की है।

दुखी पिता ने पूरी घटना बयां करते बताया कि "सर मेरा बच्चा सात साल का है वो कक्षा 2 में पढ़ता है... मेरा भतीजा किसी काम से स्कूल गया था उसने ये वीडियो बनाया। उन्होंने कहा ये कोई हिंदू-मुसलमान का मामला नहीं है हम बस ये चाहते हैं कि कानून अपना काम करे।"
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो
बता दें सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हुआ जिसमे जिसमें निजी स्कूल की टीचर तृप्ता त्यागी ने अपनी कक्षा के एक बच्चे को उसके ही सहपाठियों को एक बार एक बाद बुलाकर थप्पड़ मरवाए। वीडियो में नजर आ रहा है कि टीचर कक्षा में कुर्सी पर बैठी है एक बच्चे को बुला बुलाकर अपने सामने खड़े मासूम बच्चे को थप्पड़ मरवा रही है।
पिता ने बताई पूरी दास्तां
समाचार एजेंसी एएनआई को बच्चे के पिता ने बताया कि ये घटना 24 अगस्त की है, मेरे बेटे को टीचर ने दूसरे छात्रों से बार-बार पिटवाया। मेरा मेरा भतीजा जो किसी काम से स्कूल गया था उसने वीडियो बना लिया था। साथ ही उसने कहा यह कोई हिंदू-मुस्लिम मामला नहीं है।
पिता ने न्यााय की लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर के एक निजी स्कूल में महिला टीचर द्वारा सात वर्षीय बच्चे को टीचर द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए पिता ने कानूनी कार्रवाई की मांग की, लेकिन घटना में किसी भी सांप्रदायिक रूप देने से इनकार किया। हम चाहते हैं कि कानून अपना काम करे और टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
वीडियो के वायरल होने पर मचा बवाल
बता दें अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे को अपने सहपाठी को थप्पड़ मारने का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, 39 सेकंड की क्लिप में निजी स्कूल की टीचर तृप्ता त्यागी को एक छात्र को दूसरे छात्रों से थप्पड़ मारने के लिए प्रोत्साहित करते देखा जा सकता है। इस वीडियो के वायरल होने पर लोगों में जमकर आक्राेश है।












Click it and Unblock the Notifications