स्कूल, थानों के बाद अब यूपी में भगवा रंग से रंगे गए पुलिस क्वार्टर, वीडियो

स्कूल, थानों के बाद अब यूपी में भगवा रंग से रंगे गए पुलिस क्वार्टर, वीडियो

मुजफ्फरनगर। यूपी में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकारी इमारतों जिसमें खासकर थानों, अस्पतालों व स्कूलों के भगवा रंग से रंगने की खबरें आती रही हैं। परिवहन निगम की बसों को भी इसी रंग से रंगा गया है। अब मामला पुलिस आवास को रंगने का है। यहां पुलिस लाइन में बने सभी सरकारी आवासों को भगवा रंग से रंग दिया गया है।

muzaffarnagar police line quarters painted saffron

उत्तर प्रदेश की भगवा सरकार में रोडवेज बसें, सब्जी मंडिया ही क्या हाईवे के टोल प्लाजा के साथ-साथ अब यूपी पुलिस के आवास भी भगवा हो गए है। मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन के पुलिस क्वार्टर पर भगवा रंग देखने को मिल रहा है। पुलिस लाइन के अंदर बने पुलिस क्वार्टरों पर अब भगवा रंग बिखरने लगा है। पिछले कई वर्षों से पीले रंग में दिखाई देने वाले पुलिस लाइन में बने क्वार्टरों को पूरी तरह भगवा रंग में रंगा गया है। जो इस समय खास चर्चाओं का विषय भी बना हुआ। दरअसल सूबे में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद भगव रंग का प्रचलन बढ़ गया है। पहले सरकारी दफ्तर सब्जी मंडी टोल प्लाजा और अब खाकी वर्दी (पुलिस कर्मी) वालों के पुलिस लाइन में बने सरकारी आवास भी भगवा रंग में रंग दिए गए है।

muzaffarnagar police line quarters painted saffron

ताजा मामला मुज़फ्फरनगर स्थित रिजर्व पुलिस लाईन का है जहां पर सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मियों के आवासीय सरकारी क्वार्टर है। जिन्हें भगवा रंग में रंग दिया गया है या यूं कहे की सरकार के रंग में रंग दिया गया है। इतना ही नहीं पुलिस लाइन में स्थित परिवार कल्याण के कार्यालय को भी भगवा रंग में रंग दिया गया है। इस भगवा रंग में रंगे पुलिस क्वार्टर क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए है वही पुलिस अधिकारी का कहना है कि रंगों का कोई फर्क नहीं पड़ता है रंग तो रंग ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+