मुजफ्फरनगर: कबाड़ी की दुकान में जबरदस्त बम विस्फोट, 4 की मौत

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट रोड पर कबाड़ी की दुकान में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास का इलाका दहल गया और लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। इस भयंकर विस्फोट में कबाड़ी और रोड पर चल रहे राहगीर सहित सात लोग धमाके की चपेट में आ गए। आनन-फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई और दो लोगों को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है। बाकि घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस को इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

muzaffarnagar bomb blast in scrap shop 4 died

मामला मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट रोड का है विस्फोट होने की वजह से मौके पर 4 लोगों की मौत हो गई। यह विस्फोट कबाड़ी की दुकान में हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर से गुजर रहे राहगीर भी इस भयंकर विस्फोट की चपेट में आ गए। एसएसपी अनन्त देव तिवारी ने विस्फोट में 4 लोगों के मरने की पुष्टि की है। पुलिस धमाके के कारणों की जाँच में जुट गई है। दुकान में विस्फोट मामले में अब तक 4 कि मौत, 3 घायल हुए हैं मौके पर बम निरोधक दस्ता बुलाया गया हैं। ATS भी मौके पर मौजूद है। सब एरिया कमांडर आर्मी, मेरठ को भी सूचना दी गई है और मौके पर जांच-पड़ताल जारी है। घटना स्थल को सील कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+