'BJP सरकार G20 की मीटिंग में दिखाए मुजफ्फरनगर का वीडियो', बच्चे को पिटवाने की घटना पर भड़के अखिलेश
Muzaffarnagar Viral Video: स्कूल में दूसरे धर्म के छात्र को साथी छात्रों से पिटवाने का मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से सामने आया है, जिसका वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायल मीडिया में एक शिक्षिका दूसरे बच्चों से एक मुस्लिम छात्र को थप्पड़ लगवा रही थी। वीडिया सामने आने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भड़क गए।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक पुलिस अधिकारी के बयान का वीडियो पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियिल एक्स अकाउंट पर लिखा, 'भाजपा सरकार ये वीडियो G20 की मीटिंग में दिखाकर साबित करे कि उसका नफ़रती एजेंडा किस प्रकार तरह से सही है।'

अखिलेश यादव ने लिखा, 'मुजफ्फरनगर के एक वायरल वीडियो में एक टीचर एक अल्पसंख्यक बच्चे को दूसरे बच्चों से पिटवा रही है। इसमें वो दोहरे अपराध की दोषी हैं क्योंकि वो पिटवा भी रही है और दूसरे बच्चों को हिंसक भी बना रही है। भाजपा सरकार ये वीडियो G20 की मीटिंग में दिखाकर साबित करे कि उसका नफ़रती एजेंडा किस प्रकार तरह से सही है।'
अखिलेश ने आगे लिखा कि 'ऐसी टीचर शिक्षक समाज पर धब्बा है, पूरे देश के शिक्षकों को उस टीचर को दंडित करने के लिए आवाज़ उठानी चाहिए।' कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
मासूम बच्चों के मन में भेदभाव का जहर घोलना, स्कूल जैसे पवित्र स्थान को नफरत का बाजार बनाना-एक शिक्षक देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं कर सकता। ये बीजेपी का फैलाया वही केरोसिन है, जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है। बच्चे भारत का भविष्य हैं- उनको नफरत नहीं, हम सबको मिल कर मोहब्बत सिखानी है।
बता दें कि यह मामला मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव का है। खबर के मुताबिक, एक पब्लिक स्कूल की टीचर तृप्ति त्यागी पर यूकेजी क्लास के 7 साल के मुस्लिम छात्र को दूसरे छात्रों से पिटवाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि टीचर ने पीडित छात्र को 5 का पहाड़ा सुनाने को कहा।
लेकिन, छात्र पहाड़ा नहीं सुना सका तो टीचर ने छात्र को अन्य हिंदू छात्रों से पिटवाने की सजा सुना दी। तो वहीं, अब इस मामले का वीडियो सामने आने और बच्चे की पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 323, 504 के केस दर्ज किया है।
इस वायरल वीडियो पर उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव नजदीक होते हैं तो विपक्ष ऐसी छोटी घटनाओं को मुद्दा बनाता है। प्रदेश में सबको समान शिक्षा का अधिकार है और इसको सुनिश्चित करना हमारी सरकार का काम है।












Click it and Unblock the Notifications