BJP सांसद की पार्टी में 'मटन युद्ध', बोटी की जगह परोस दी तरी, फिर चले लात घूंसे और थप्पड़

Mirzapur News: मटन पार्टी में बोटी की जगह तरी यानी ग्रेवी मिलने पर एक युवक भड़क गया और देखते ही देखते पार्टी स्थल युद्ध क्षेत्र में बदल गया। जी हां..यह मामला मिर्जापुर से सामने आया है। यहां भदोही से बीजेपी के सांसद विनोद बिंद ने मिर्जापुर स्थित कार्यालय पर बीती रात मटन पार्टी रखी थी। लेकिन, इस पार्टी में बकरे की बोटी को लेकर विवाद मच गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी सांसद विनोद बिंद की मटन पार्टी में आस-पास के गांवों से करीब 250 लोग शामिल हुए। कार्यालय के अंदर मेहमान फर्श पर बैठकर मटन का लुत्फ उठा रहे थे। हालांकि, उस समय तनाव बढ़ गया जब बीजेपी सांसद के ड्राइवर के भाई ने पार्टी में पहुंचे एक युवक को बोटी की जगह सिर्फ ग्रेवी परोस दी।

Mutton gravy

बोटी की जगह ग्रेवी देखकर युवक भड़क गया और अपशब्द बोलते हुए आपत्ति जताई। जब बोटी परोसने वाले शख्स ने विरोध किया तो उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद बवाल मच गया और देखते ही देखते सांसद जी के कार्यालय में चल रही पार्टी जंग का मैदान बन गई। यहां दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले।

इस दौरान मारपीट देख पंगत में बैठे लोग अपने-अपने पत्तल लेकर भाग खड़े हुए। खबर के मुताबिक, वहां रखी बाल्टी और अन्य बर्तनों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में कई लोगों का तो सिर भी फट गया। वहीं, कई लोगों के हाथ और पैर में चोट आई। अन्य लोग घबराकर यहां वहां भागने लगे। हालांकि, किसी तरह मामला शांत कराया गया और दोबारा से दावत शुरू हुई।

यह पूरा मामला मिर्जापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र के करसड़ा का है। यहां 14 नवंबर को भदोही सांसद विनोद बिंद के कार्यालय पर मटन पार्टी के दौरान मटन युद्ध हुआ। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, जब बवाल शुरू हुआ था उस वक्त लोग पंगत में बैठकर मटन का लुत्फ उठा रहे थे। लेकिन, मारपीट देख के लोग वहां से खिसक गए।

बीजेपी सांसद के कार्यालय की देखरेख करने वाले उमाशंकर बिंद ने बताया कि कि करीब 250 लोगों की मौजूदगी में आयोजित एक भोज के दौरान शराब के नशे में कुछ ग्रामीणों में झड़प हो गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि आखिरकार सभी लोग खाना खाने के बाद शांतिपूर्वक घर लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+