मुस्लिम संगठन का एलान- निदा की चोटी काटने वाले को मिलेगा 11,786 रुपए का इनाम
बरेली। बरेली का चर्चित निदा खान प्रकरण अब बहुत आगे तक बढ़ गया है। देश भर की निगाहें अब इस प्रकरण पर टिकी हुई हैं। ताजा मामला कुछ ऐसा है जो सभ्य समाज को सोचने के लिए मजबूर कर देगा। एक मुस्लिम संगठन ने निदा के खिलाफ बड़ा एलान किया है।

तीन तलाक और हलाला के मुद्दों पर पीड़ित महिलाओं के हक की आवाज बनी निदा खान और फ़रहत नक़वी कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई हैं। दरगाह आला हजरत से निदा के खिलाफ फतवा जारी होने के बाद अब एक और तालीबानी फरमान जारी हुआ है। ऑल इंडिया फैजान-ए-मदीना कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोईन सिद्दकी नूरी की तरफ से दोनों महिलाओं की चोटी काटने वाले और पत्थर मार कर देश से बाहर करने वाले को 11,786 रुपए इनाम की घोषणा की गई है।
निदा ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ऑल इंडिया फैजान-ए-मदीना काउंसिल की तरफ से बरेली शहर की तमाम मस्जिदों में पर्चे बंटवा दिए जिसमें लिखा गया था कि यह दोनों महिलाएं इस्लाम से खारिज हैं, देश द्रोही हैं, इन दोनों को तीन दिन का समय दिया जाता है अगर इन महिलाओं ने देश नहीं छोड़ा तो इन दोनों की चोटियाँ काट कर पत्थर मार-मार कर देश से बाहर निकाल दिया जाएगा और ऐसा करने वाले किसी भी व्यक्ति को 11 हजार 786 रुपए बतौर इनाम दिया जाएगा।
इसके अलावा मोइन सिद्दकी ने दोनों महिलाओं के चरित्र पर भी गंदी टिप्पणी की है. वहीं इस एलान की सूचना लगते ही दोनों ही महिलाओं की नींद उड़ गई है और इस शर्मनाक हरकत के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाने की भी बात कही है। निदा खान ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications