CCTV Video: मंदिर में लाठी लेकर घुसा दूसरे समुदाय का युवक, भक्तों पर ताबड़तोड़ हमला, कई घायल
यूपी के उन्नाव में बाबा बोद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में घुसकर एक मुस्लिम युवक ने पूजा कर रहे श्रद्धालुओं पर एकाएक डंडे चलाना शुरू कर दिए, जिसमे 9 लोग घायल हो गए। घायलों में एक रिटायर्ड कानूनगो की हालत बेहद ख़राब है, जिसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है।
पूर्व में भी हो चुकी है घटना
दरअसल, पूरा मामला उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी छोर स्थित बाबा बोद्धेश्वर महादेव मंदिर का है। बता दें कि बाबा बोद्धेश्वर मंदिर के पुजारी श्री श्री 108 सेवा चैतन्य महाराज पर 7 सितंबर 2013 को हमला हुआ था। इसमें बाबा की सेवा करने वाले जोगीकोट निवासी अतुल द्विवेदी उर्फ कल्लू की हत्या हो गई थी। घटना के बाद से मंदिर में पीएसी तैनात रहती है।

मंदिर परिसर में भक्तों पर हमला
वहीं शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे जब कुछ भक्त मंदिर में पूजा कर रहे थे, तभी मोहल्ला दरगाह शरीफ निवासी जावेद अचानक हाथ में लाठी लिए मंदिर परिसर में घुस आया और पूजा कर रहे भक्तों पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ हमला करने लगा। अचानक हमले से श्रद्धालुओं में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। तभी मंदिर प्रांगण में तैनात पीएसी बल के जवान दौड़े और किसी तरह सिरफिरे को काबू कर उससे डंडा छीन लिया। पीएसी बल ने हमलावर को हिरासत में ले लिया।
Recommended Video

PAC तैनात, फिर भी 9 घायल
मंदिर परिसर में पीएसी तैनात होने के बावजूद इस घटना में 9 लोग घायल हो गए। जिनमे से मिलन, घूरेटोला निवासी कैलाश व सेवानिवृत्त कानूनगो कृष्णकुमार तिवारी गंभीर घायल हैं। एक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस हमलावर युवक से घटना के बाबत पूछताछ करने में जुटी है। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
CCTV वीडियो हुआ वायरल
यह घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार यह सनकी मंदिर में घुसता है और एक बुजुर्ग को लाठी मारकर गिरा देता है। फिर उसपर ताबड़तोड़ वार करता है। इसी तरह इस सनकी ने कई बुजुर्गों पर लाठी से हमला किया और घायल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications