मेरठ: सावन में यहां मुस्लिम बनाते हैं हिंदू भाइयों के लिए कांवड़
मेरठ में एक मोहल्ला है जहां इस्लाम को मैंने वाले ये लोग ऐसा काम करते है जो काम हिन्दू भाइयो के धर्म से जुड़ा हुआ है।
मेरठ। गंगा जमनी तहजीब को बढ़ावा देने वालों की देश में कमी नहीं है। मेरठ में एक मोहल्ला है जहां इस्लाम को मानने वाले लोग ऐसा काम करते है जो हिन्दू भाइयों के धर्म से जुड़ा हुआ है। मेरठ में मुस्लिम परिवार के लोग पिछले काफी सालों से कांवड़ की सामग्री बनाने का काम कर रहे हैं।

बाप-दादा के जमाने से बना रहे हैं कांवड़
मुस्लिम परिवार को ये काम विरासत में मिला है, उनके बाप-दादा भी यही करते थे। जैसे ही कांवड़ यात्रा आती है वैसे ही एक मुस्लिम मोहल्ले के कई परिवार हिन्दू भाइयों के लिए कांवड़ बनाते हैं। इन कांवड़ को लेकर ही हिन्दू भाई जल लाते है। कांवड़ बनाकर ही ये मुस्लिम परिवार रोजी-रोटी कमाते हैं।

'मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना'
इनका कहना है कि जिस तरह हिन्दू भाइयों को कावड़ लेकर पुण्य मिलता है, उसी तरह इनको हिन्दू भाइयों के लिए कावड़ तैयार करने से सबब मिलने का अहसास होता है। ये परिवार कहते हैं कि कोई धर्म किसी को आपसे में लड़ना नहीं सिखाता, किसी का बुरा करना नहीं सिखाता, ये तो चंद लोग हैं जो अपनी राजनीति की रोटियां सेंकने के लिए हमे आपस में लड़ाते हैं। इन्होंने कहा कि इंसान का काम इंसान से पड़ता है, अगर सब धर्म-जात में बंट जाएंगे तो किसी का काम किसी से नहीं चलेगा, और सब गड़बड़ हो जाएगा।
देखिए हिंदू-मुस्लिम एकता का यह वीडियो
सावन का महीना इनके बच्चे भी कावड़ बनाने में लग जाते हैं और साथ ही इनकी महिलाएं भी शिवजी का त्रिशूल बनाती हैं। इनके घर में जाने पर ऐसा नहीं लगता कि ये मुस्लिम लोगों का घर है। इनका घर पूरी तरह कावड़ की सामग्री से भरा रहता है। सब जानते हैं कि एक मोहल्ला कांवड़ बनाता है लेकिन इसमें एक अच्छी बात ये है कि इसका कोई भी विरोध नहीं करता है और ये लोग पुश्तों से इस काम को करते आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications