'...वो समाज जहां हत्यारों के लिए होता हो जश्न, न्याय प्रणाली का क्या मतलब?', अतीक की हत्या पर ओवैसी
Asaduddin Owaisi, Owaisi on Ateeq firing, Ateeq Gang, Gangster Atiq, atiq ahmed, atiq ahmed murder, asad ahmed, atiq ahmed news, atiq ahmed murder news, atiq ahmed news in hindi, asad ahmed encounter, atiq ahmed, up stf

माफिया से राजनेता बने गैंगस्टर अतीक अहमद (Atiq Amed) और अशरफ की हत्या के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही अतीक और अशरफ की फायरिंग के दौरा जय श्रीराम ने नारे लगाने को लेकर कहा कि ये वो समाज है जहां हत्यारों के लिए जश्न मनाया जाता है। ऐसे समाज के लिए न्याय प्रणाली (न्यायपालिका) कोई मतलब नहीं है। ओवैसी ने सवाल किया कि जब इस तरह की स्थिति है, तो आपराधिक न्याय प्रणाली का क्या उपयोग है?
प्रयागराज में अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस कस्टडी में हत्या के बाद AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा कि एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के जिम्मेदार है। ओवैसी ने कहा कि ये हत्या उस वक्त हुई जब अतीक और उनके भाई पुलिस की हिरासत में थे।
असदुद्दीन ओवैसी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अतीक और अशरफ पुलिस कस्टडी में थे। दोनों को हथकड़ियां लगी हुई थीं। हत्या से पहले जय श्री राम के नारे लगाए गए। दोनों की हत्या योगी के कानून व्यवस्था की नाकामी है। एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के जिम्मेदार हैं। जिस समाज में हत्यारों के लिए जश्न मनाया जाता हो वहीं कोर्ट और न्याय व्यवस्था का क्या काम है?'
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications