दोनों हाथ काटकर खेत में फांसी पर लटकाया, शरीर पर डाला तेजाब
शव की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आठ दिन से गायब युवक का शव उसी के खेत में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। युवक के दोनो हाथ कटे हुए हैं। साथ ही शव पर तेजाब डालकर जलाने की कोशिश भी की गई। शव की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की मानें तो शव करीब एक हफ्ते पुराना है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अवैध संबंधों की वजह से हुई हत्या!
मामला बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव किसौला का है। बता दें कि मृतक सतेन्द्र सिंह नोएडा विकास प्राधिकरण में जॉब करता था। बताया जाता है कि सतेन्द्र के गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे। 8 अगस्त की रात को सतेन्द्र सिंह अपने दो साथियों के साथ कार से अपने गांव महिला से मिलने के लिए आया था।

सतेंद्र की गुमशुदगी की थाने में दी थी तहरीर
सतेन्द्र के दोनों साथी गांव के बाहर खड़े होकर सतेन्द्र का इंतजार कर रहे थे। तभी रात को गश्त कर रही पुलिस ने सतेन्द्र के दोनो साथियों को पकड़ लिया और 151 में चलान कर दिया। मृतक सतेन्द्र के परिजनों ने 12 अगस्त को सतेन्द्र की गुमशुदगी की तहरीर बीबीनगर थाने में दी। मंगलवार की सुबह सतेन्द्र का शव उसी के खेत में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। बता दें कि मृतक सतेन्द्र के दोनो हाथ काट दिए गए थे। साथ ही शव पर तेजाब डालकर जलाने की कोशिश भी की गई।

खौफनाक हालत में खेत में मिला शव
शव की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्यों को एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस शव को करीब एक हफ्ते पुराना बता रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में कुछ कहने से बच रही है।












Click it and Unblock the Notifications