बरेली: प्रेम प्रसंग के चलते बेटी को जिंदा जलाया, ऑनर किलिंग की आशंका
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। थाना शाही क्षेत्र में प्रेमी से चोरी-छिपे मिलने पर घरवालों ने छात्रा को जमकर पीटा। इसके बाद छात्रा की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने हत्या करने के आरोप में पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये है मामला
जानकारी के अनुसार, मडंवा बंशीपुर गांव की कक्षा 9 की छात्रा का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी थी। फिर भी दोनों चोरी-छिपे मिलते रहे। 9 अप्रैल को स्कूल में वार्षिकोत्सव था। छात्रा ने भी इस में भाग लिया था। वार्षिकोत्सव समाप्त होने के बाद युवती अपने प्रेमी से मिलने मोबाइल टावर पर चली गई।

भाई ने की थी पिटाई
पीछे से युवती के पिता और भाई भी जानकारी मिलने पर उसके पीछे चले गए थे, लेकिन युवती पिता और भाई को टावर पर नहीं मिली। बाद में काफी देर बाद युवती अपने घर पहुंची। इसके बाद युवती के पिता भाई ने उसे जमकर पीटा। उसी रात संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में नदी किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गांव वालों ने की सूचना पर पुलिस रविवार सुबह मामले की जांच करने गांव पहुंची। पुलिस ने पिता और भाई से पूछताछ की। एसपी देहात सतीश सिंह ने बताया कि मृतका के भाई और पिता को हिरासत में लेने के साथ पूछताछ की जा रही है। पिता पुत्र ने युवती की हत्याकर शव को जला दिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications