शिवपाल यादव के क्षेत्र में मर्डर, सपा समर्थक पर हत्या का आरोप
जब शख्स घर से खेत के लिए जा रहा था, तभी घर से कुछ ही दूरी पर उसकी गांव के ही एक युवक से कहासुनी हो गई। जिसके चलते उसने शशि के ऊपर गोली चला दी।
इटावा। यूपी समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय एमएलए शिवपाल सिंह यादव के निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर के गांव आलमपुर नगला नरिया में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या उसके घर से कुछ ही कदम की दूरी पर उस समय की हुई जब वो खेत पर जा रहा था। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से भाग गए। हत्या का आरोप समाजवादी पार्टी के समर्थकों पर लगा है। वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर नगला नरिया के रहने वाले शशि (25) की सोमवार देर शाम घर से कुछ ही कदम की दूरी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हमलावर भाग गए। वहीं इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है।

देर शाम हत्या की सूचना पाकर जसवंतनगर के सीओ मोहन लाल और जसवंतनगर के कोतवाली प्रभारी जीवाराम पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ मोहन लाल ने बताया कि युवक की हत्या का आरोपी गांव का ही युवक है।
जब शख्स घर से खेत के लिए जा रहा था, तभी घर से कुछ ही दूरी पर उसकी गांव के ही एक युवक से कहासुनी हो गई। जिसके चलते उसने शशि के ऊपर गोली चला दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक मजदूर था जो मजदूरी करके परिवार के खर्च में हाथ बंटाता था। इसके पहले भी दोनों पक्षों के बीच कई मर्तबा तनातनी हो चकी है।












Click it and Unblock the Notifications