VIDEO: क्या खुद पति ने की जूही की हत्या या उस रात था कोई दूसरा! कब्र खुला अब खुलेगा राज

जूही के शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। जिसके बारे में ससुरालियों से भी पूछा गया।

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में रहने वाले प्रोपर्टी डीलर की पत्नी 9/10 जून की रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेती है, सूचना मायके वालों को भी दी जाती है और बिना पुलिस को सूचना दिए उसको दफन भी कर दिया जाता है। लेकिन मायके वालों को मौत वाले दिन अपनी बेटी के शरीर और हाथ पैरों पर पड़े निशान को देखकर शक हो जाता है और 11 जून को मृतक महिला के परिजनों की तरफ से अज्ञात हत्या का मुकदमा दर्ज कर कब्र से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम की गुहार लगाई जिसमें कोर्ट के आदेश के बाद अब फिर कब्र खोदकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीयों के सामने शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जब परिजनों से पूछा गया कि हत्या का शक किस पर है तो उनका कहना था ये गोपनीय है और पुलिस जांच कर रही है।

VIDEO: क्या खुद पति ने की जूही की हत्या या उस रात था कोई दूसरा! कब्र खुला अब खुलेगा राज

मुरादाबाद के थाना मझोला इलाके में रहने वाले प्रोपर्टी डीलर अकरम की पत्नी जूही ने 9/10 जून की रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी सूचना उसके मायके वालों को भी दे दी गई। जब परिजन जूही की ससुराल पहुंचे तो परिजनों के मुताबिक जूही के शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे थे। जिसके बारे में ससुरालियों से भी पूछा गया लेकिन उस समय उनकी कोई बात नहीं सुनी गई और बिना पुलिस को सूचना दिए जूही का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मृतका के परिजनों ने जूही की हत्या का शक जताते हुए अज्ञात के खिलाफ 14 जून को हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम कराने की गुहार लगाई जिस पर कार्रवाई की गई ताकि ये पता लग सके की जूही ने वास्तव में आत्हत्या की है या उसकी हत्या की गयी है। मृतका जूही की शादी प्रोपर्टी डीलर अकरम से लगभग 10 साल पहले हुई थी। परिजनों के मुताबिक कोई विवाद भी सामने नहीं आया था। परिजनों से जब पूछा गया कि हत्या का किस पर शक है तो उन्होंने भी ये बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस का सहयोग मिल रहा है।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+