रात के अंधेरे में गांव के पूर्व प्रधान की हत्या, पत्नी से गैंगरेप

रायबरेली। रायबरेली के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां के पूर्व प्रधान के घर पर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने परिजनों की जमकर पिटाई की और पूर्व प्रधान की पत्नी के साथ बदमाशों ने गैंगरेप भी किया। बदमाशों की पिटाई से पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तुरंत मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

Murder of former head of village, gangrape with wife in Rae Bareli

पूर्व प्रधान की पत्नी से किया गैंगरेप

पूर्व प्रधान की पत्नी से किया गैंगरेप

रायबरेली के गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पूर्व प्रधान और उसका परिवार रोज की तरह छत पर सो रहा था। उसी वक्त अचानक आधा दर्जन बदमाश घर में घुस आए। घुसते ही तीन बदमाश छत पर पहुंच गए और पूर्व प्रधान को मारने-पीटने लगे। इसी में उसकी पत्नी की नींद खुली तो देखा उसके पति को तीन बदमाश पीट रहे हैं। जब उसने चिल्लाने की कोशिश की तो बाकी के तीन बदमाश भी ऊपर आ गए और उसकी पत्नी को नीचे घसीटकर ले गए। पत्नी का आरोप है कि उन बदमाशों ने महिला के साथ गैंगरेप किया है। इसके बाद जब किसी तरह पत्नी छत पर आई तो देखा की उसका पति पूर्व प्रधान मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

महिला के चिल्लाने पर थोड़ी ही देर में गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। घर में प्रधान की मौत और गैंगरेप की वारदात के चलते परिवार के लोगों में दहशत का माहौल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थोड़ी देर में ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। माहौल खराब होने की आशंका के चलते पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए फिलहाल गांव में एक पीएसी कंपनी लगा दी गई है।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आई जी जय नारायण का कहना है की प्रारंभिक जांच में लूटपाट के साथ महिला के साथ दुष्कर्म करने की भी बात सामने आ रही है। महिला का कहना है की बदमाशों की भाषा कुछ अलग तरह की थी, जिससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि गांव में सड़क कर रहे मजदूरों का हाथ हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+