तो मुन्ना बजरंगी जानते थे कि उनकी हत्या हो जाएगी? इस वीडियो से हुआ खुलासा

वाराणसी। कुख्यात माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या सोमवार को बागपत जेल में कर दी गई थी। हत्या के बाद चौंकाने वाली कुछ खबरें सामने आ रही हैं। उनके वकील अनुज यादव की एक ऑडियो क्लिप ने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं दूसरी ओर बजरंगी की पत्नी रीमा सिंह ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने पति की हत्या की आशंका जताईं थीं।

munna bajrangi shot dead, facts behind killing

वाराणसी के चर्चित साहू मर्डर केस में मुन्ना बजरंगी को जेल हुई थी। साल 2012 में साहू मर्डर केस में मुन्ना बजरंगी की कड़ी सुरक्ष के साथ जिला कोर्ट में पेशी की गई थी। पेशी के दौरान भारी संख्या में पत्रकार वहां मौजूद थे। कैमरे को देख माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी कुछ बोलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन पत्रकारों को बजरंगी के नज़दीक जाने से रोक रहे थे। बहुत कोशिशों के बाद कुख्यात डॉन ने कैमरे पर कहा कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा था कि कुछ पुलिस अधिकारी उनकी हत्या करवाना चाहते हैं।

कैमरे को देख मुन्ना बजरंगी ने कहा था दिल की बात

जुर्म की दुनिया का माफिया प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी ने ये बात जब कैमरे के सामने कही, तो पुलिस प्रशासन पत्रकारों को हटाने की कोशिश कर रहे थे। मौका मिलने पर बजरंगी ने फिर कहा कि लगातार उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। पुलिस के कुछ बड़े अधिकारी राजनीति के दबाव में उनकी हत्या करवाना चाहते हैं। जब उनसे अधिकारियों के नाम पूछे गए तो उन्होंने कहा अभी समय है, समय आने पर यह बातें भी सामने आ जाएंगी। उन्होंने तत्कालीन कैंट थाने के इंचार्ज पर भी सवालिया निशान खड़ा किया था कि वह विपक्षी लोगों के साथ मिलकर उनकी हत्या करवाना चाहते हैं।

यह भी पढें- मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या, क्या सुरक्षित हैं यूपी के बाकी जेल ?

मिली जानकारी के अनुसार, इसी कारण से वारणसी जिला जेल से आनन-फानन में स्थानांतरित कर बागपत जेल भेजा गया था। जानकारी के अनुसार सोमवार को मुन्ना बजरंगी को बागपत कोर्ट में बहुजन समाज पार्टी के नेता से रंगदारी वसूलने के जुर्म में पेश करना था। इसी दौरान जेल में गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+