उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

राम मंदिर मुद्दे पर अमेठी में सियासत हुई तेज, साधु-संतों ने किया योगी-मोदी के लिए सद्‌बुद्धि महायज्ञ

Google Oneindia News

अमेठी। 2019 का लोकसभा चुनाव पास आते ही राम मंदिर मुद्दे का जिन्न एक बार फिर से बाहर निकल आया है। इस बार राम मंदिर मुद्दे को लेकर साधु-संतों ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से साधु-संतों ने सद्‌बुद्धि महायज्ञ कर भाजपा सरकार पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नाराज साधु-संत भाजपा के नेताओं को घेरने के लिए प्रयासरत हैं।

Muni Maharaj did the Sadhbuddhi Yagna in amethi

भाजपा सरकार के देश के कई राज्यों में आने के बाद पार्टी के अहम मुद्दे राम मंदिर निर्माण को भूल जाने से साधु-संतों में काफी आक्रोश है। अमेठी के सगरा आश्रम पर पीठाधीश्वर मौनी महाराज के अनुयायियों सहित अन्य साधुओं ने महायज्ञ कर ईश्वर से भाजपा सरकार को सद्‌बुद्धि प्रदान करने का वरदान मांगा। उनका कहना है कि भाजपा सरकार राम मंदिर बनवाने के मुद्दे को भूल गई है साथ ही भाजपा सरकार में बढ़ रहे अपराधों और गरीबों पर अत्याचार के लिए भी संतों ने पूजा की।

सत्ता में आने के बाद भूल गए भगवान राम को: मौनी महाराज
मौनी महाराज ने कहा कि राम मंदिर मुद्दा उठा कर सत्ता में आने के बाद ये लोग भगवान राम को ही भूल गए। केंद्र और राज्य सरकार की गिरते कानून व्यवस्था पर भी कई सवालिया निशान खड़े किए। संतों ने कहा कि राम मंदिर पार्टी के एजेंडे में पहले से ही था। अब वोट की राजनीति हो रही है, जो भाजपा में योगी और मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस यज्ञ के माध्यम से मोदी और योगी को सद्‌बुद्धि हो।

Comments
English summary
Muni Maharaj did the Sadhbuddhi Yagna in amethi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X