अखिलेश से खिन्न मुलायम बोले मैं अध्यक्ष पद का भूखा नहीं

मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव तीखा हमला करते हुए कहा कि मैं पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए नहीं भूखा हूं, अखिलेश से पूछिए अपना वायदा क्यों नहीं पूरा किया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया और मौजूदा मुखिया यानि पिता-पुत्र के बीच विवाद लगातार बना हुआ है। एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने पहले कहा था कि वह तीन महीने के लिए पार्टी के अध्यक्ष का पद ले रहे हैं और इसके बाद नेताजी को पद वापस लौट देंगे। मीडिया से सवाल पूछते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश अब अपनी जुबान और वादे को क्यों नहीं निभा रहे हैं, यह आप उनसे पूछिए, उन्होंने कहा कि मैं किसी भी पद का भूखा नहीं हूं।

mulayam singh yadav

मुलायम सिंह ने कश्मीर में शहीद हो रहे जवानों के बारे में बोलते हुए कहा कि देश का जो भी रक्षामंत्री हो उसके अंदर इतनी हिम्मत होनी चाहिए, जब मैं रक्षामंत्री था तो मैंने एक इंच भी जमीन दूसरे के कब्जे में नहीं जाने दिया। उन्होंने कहा कि मैंने अरुणाचल प्रदेश से लेकर पठानकोट तक में फायरिंग करवाई, जिसके बाद ना तो चीन और ना ही पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हुई। उस वक्त मैंने कहा था कि अगर हमारे जवानों पर फायरिंग की जाएगी तो हम पाकिस्तान को उसकी सीमा के भीतर घुसकर मारेंगे, जिसके बाद सीमा पार से कभी भी फायरिंग नही हुई।

इसे भी पढ़ें- नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा आरोप, 'मायावती के पास है अपराधियों का गिरोह, वो मुझे मरवा सकती हैं'

चुनाव प्रणाली और ईवीएम मशीन पर सवाल खड़ा करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि ईवीएम के जरिए बेइमानी की बहुत ज्यादा संभावना है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनें जापान से मंगवाई गई है जबकिखुद जापान में बैलेट पेपर के जरिए चुनाव होता है, वहां ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। मुलायम सिंह ने कहा कि ईवीएम पर हर कोई आशंका व्यक्त कर रहा है, ऐसे में ईवीएम मशीन पर लोगों का विश्वास नहीं है, लिहाजा प्रधानमंत्री वहीं प्रदेश की योगी सरकार के बारे में बोलते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि अभी योगी सरकार को कम से कम छह महीने होने दीजिए, अभी तो उनकी सरकार बनी है, लोग मंत्री बने हैं, तमाम अधिकारी बैठक कर रहे हैं, छह महीने हो जाने दीजिए इसके बाद इस सरकार का आंकलन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+