Mulayam Singh Yadav के निधन पर यूपी में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

समाजवादी पार्टी के संरक्षक Mulayam Singh Yadav के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बता दें कि मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार सैफई में उनके पैतृक गांव में होगा। बता दें कि मुलायम सिंह यादव को धरती पुत्र के नाम से जाना जाता है, वह जमीन से जुड़े नेता थे, यही वजह है कि उनकी पहचान आमजन के नेता के तौर पर होती थी। वह लोगों की समस्याओं को करीब से समझते थे, यही वजह है कि वह एक लोकप्रिय नेता के तौर पर उभरे।

Mulayam

Recommended Video

    Mulayam Singh Yadav Death: पिता के निधन पर भावुक हुए Akhilesh Yadav | वनइंडिया हिंदी | *News

    बता दें कि मुलायम सिंह यादव पिछले कई दिनों से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुलायम सिंह से मिलने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, शरद यादव समेत कई दिग्गज नेता मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। मेदांता के आईसीयू में मुलायम सिंह यादव का इलाज चल रहा था लेकिन उन्हें कुछ खास स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल रहा था। अस्पताल की ओर से जो हेल्थ अपडेट दी जा रही थी, उसमे लगातार कहा जा रहा था कि मुलायम सिंह यादव की हालत बेहतर नहीं हो रही थी।

    मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के सबसे दिग्गज नेता के तौर पर याद किए जाएंगे, वह 8 बार उत्तर प्रदेश से विधायक रहे, संसद पहुंचे और कई बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को संभाला। ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि केंद्र की राजनीति में भी मुलायम सिंह यादव काफी सक्रिय थे। वह देश के रक्षामंत्री के पद पर रहे। मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने उन्हें याद करते हुए दुख जाहिर किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+