मरणोपरांत मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, अखिलेश यादव ने किया ग्रहण
मरणोपरांत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। जिसे उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ग्रहण किया।

Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत बुधवार 5 अप्रैल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव यह सम्मान ग्रहरण करने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों उन्हें (अखिलेश यादव) यह सम्मान लिया।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में अखिलेश अपनी पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के साथ दिल्ली पहुंचे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस सम्मान के बारे में नामों की घोषणा की गई थी। जिसमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल था।
वहीं, अब राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दिवंगत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। उनकी तरफ से यह सम्मान ग्रहण करने उनके बेटे अखिलेश यादव राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और नेताजी की बड़ी बहू डिंपल यादव भी मौजूद रही।
सम्मान ग्रहरण समारोह में अखिलेश यादव के शामिल होने की जानकारी सपा सचिव और प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी थी। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव ये अवार्ड लेने दिल्ली जा रहे हैं। यह अवार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी। बता दें, तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का पिछले साल 10 अक्टूबर को निधन हो गया था।
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद डिंपल यादव सहित कई सपा नेताओं ने दिवंगत सपा सुप्रीमो के लिए भारत रत्न की मांग की थी। लेकिन, केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को नेताजी को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की थी।
Recommended Video
हालांकि, पद्म विभूषण देने की घोषणा के बाद सपा नेता शिवपाल सिंह यादव और सांसद डिंपल यादव ने मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग उठाई थी। उनका दावा था कि जिस कद के नेताजी मुलायम सिंह रहे हैं, उसके अनुसार उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications