मुलायम सिंह ने 29 मार्च को विधायकों की बैठक रद्द की
मुलायम सिंह यादव ने 29 मार्च को विधायकों की बैठक को रद्द कर दिया है, मुलायम ने आखिरी समय पर इस बैठक को रद्द किया है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर कभी रूठना कभी मनाने का सिलसिला अभी भी जारी है, 29 मार्च को मुलायम सिंह ने जो विधायकों की अलग से बैठक बुलाई थी उसे रद्द कर दिया गया है। मुलायम सिंह ने इस बैठक को आखिरी समय पर रद्द करने का फैसला लिया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि 28 मार्च को अखिलेश यादव ने विधायकों संग बैठक बुलाई थी, लेकिन इन बैठक से इतर मुलायम ने भी विधायकों की बैठक बुलाई थी।

जिस तरह से अखिलेश यादव और मुलायम सिंह ने विधायकों की अलग-अलग बैठक बुलाई थी, उसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि पिता-पुत्र के बीच अभी भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सूत्रों की मानें तो एक बार फिर से मान मनौव्वल के बाद मुलायम सिंह ने विधायकों की अलग से बुलाई गई बैठक को रद्द कर दिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि आज होने वाली विधायकों की बैठक में मुलायम सिंह शामिल होंगे या नहीं।
इसे भी पढ़ें- बूचड़खानों पर 'योगी एक्शन' को लेकर आजम खान का बड़ा बयान
गौरतलब है कि आज विधायकों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होना है, इस बार समाजवादी पार्टी को सिर्फ 44 सीटों पर जीत हासिल हुई है। 16 मार्च को प्रदेश में चुनाव के नतीजे आने के बाद अखिलेश यादव ने विधायकों संग बैठक की थी। जिस तरह से अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव को बैठक में नहीं बुलाया था माना जा रहा था कि इस बात से नाराजगी के चलते ही मुलायम सिंह ने विधायकों की अलग से बैठक बुलाई थी लेकिन आखिरी समय में उन्होंने इस बैठक को रद्द कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications