मुलायम ने सपा के उम्मीदवारों को 31 दिसंबर को बुलाया बैठक के लिए

सपा के भीतर मचे घमासान के बीच मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को सपा के उम्मीदवारों की बुलाई बैठक, अखिलेश की लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को नहीं बुलाया गया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में टिकटों के बंटवारे के बीच मची घमासान के बीच सपा सुप्रीमो मुलायाम सिंह यादव ने सपा की उम्मीदवारों को 31 दिसंबर को बैठक बुलाई है, बैठक में उन तमाम उम्मीदवारों को बुलाया गया है जिन्हें समाजवादी पार्टी द्वारा जारी लिस्ट में शामिल किया गया है। इस बैठक में उन उम्मीदवारों को नहीं बुलाया गया है जिनके नाम अखिलेश की लिस्ट में शामिल हैं और जो उनके समर्थक हैं।

mulayam

अखिलेश के कदम पर नजर
इस बैठक में माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव तमाम उम्मीदवारों को पार्टी का संदेश देने की कोशिश करेंगे। बैठक में वह तमाम उम्मीदवारों को एकजुट करने का संदेश देने के साथ किसी भी गुटबाजी से बचने की सलाह दे सकते हैं। लिहाजा अब यह देखना होगा कि इस बैठक के बीच अखिलेश यादव का अगला कदम काफी अहम हो जाता है कि क्या वह इस बैठक में हिस्सा लेंगे या इससे इतर अपने उम्मीदवारों को कोई बड़ा संदेश देंगे।

नेता दो गुट में बंटे

सपा के भीतर इस संग्राम को माना जा रहा है कि यह निर्णायक साबित होगी, जिसमें पार्टी दो खेमों में बंट सकती है। किसी भी तरह की सुलह की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है और पार्टी के तमाम बड़े नेता इस विवाद पर अपने बयान दे रहे हैं। इन नेताओं के बयान में भी यह साफ होता जा रहा है कि कौन किस खेमें में है। एक तरफ जहां शिवपाल सिंह ने अखिलेश यादव का समर्थन किया है तो शिवपाल यादव मुलायम सिंह के साथ अपनी रणनीति को आगे बढ़ाते दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़े- समाजवादी पार्टी में अखिलेश और शिवपाल की रार पर मुस्लिमों ने कहा- वोट पर पड़ेगा असर

विपक्ष हमलावर
पार्टी के भीतर मचे इस घमासान से पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी निराशा है, लोग इस विवाद के जल्द खत्म होने की बात कह रहे हैं। वहीं इस विवाद पर विपक्षी दलों की भी नजर बनी हुई है, एक तरफ जहां कांग्रेस इस विवाद पर बहुत ही सधा हुआ बयान दे रही है तो बसपा और भाजपा लगातार हमलावर है। वहीं जदयू नेता शरद यादव ने कहा कि सपा की साइकिल पंचर हो गई है और पार्टी के भीतर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+