मुलायम ने फिर अखिलेश को किनारे किया, बोले पहले शिवपाल के लिए करुंगा प्रचार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर जिस तरह से शिवपाल यादव को दरकिनार किया गया है उसे देखते हुए पूर्व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पहले अपने भाई के लिए चुनाव प्रचार करने का फैसला लिया है। मुलायम सिंह या

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर जिस तरह से शिवपाल यादव को दरकिनार किया गया है उसे देखते हुए पूर्व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पहले अपने भाई के लिए चुनाव प्रचार करने का फैसला लिया है। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वह अपना चुनावी प्रचार अभियान 9 फरवरी से शुरु करेंगे और पहले वह शिवपाल यादव के लिए जसवंतनगर में प्रचार करेंगे, इसके बाद वह अखिलेश यादव के लिए प्रचार करेंगे।

mulayam singh

मुलायम सिंह यादव ने यह बयान ऐसे वक्त दिया है जब उन्होंने सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन का विरोध किया और बाद में अखिलेश से मुलाकात के बाद कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन को मेरा आशीर्वाद है और मैं सभी के प्रचार करूंगा। मुलायम सिंह के इस बयान के बाद यह साफ समझा जा सकता है कि अखिलेश और मुलायम के बीच अभी भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ जहां मुलायम अखिलेश के खिलाफ बयान देते हैं तो दूसरी तरफ मान मनौव्वल के बाद वह अपने बयान को बदलते हैं।

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस की सपा को दो टूक, अमेठी से गायत्री प्रजापति को लेना होगा वापस

आपको बता दें कि शिवपाल यादव ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि वह 11 मार्च को चुनाव नतीजे आने के बाद अलग पार्टी बनाएंगे और उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि ऐहसान जो उन्होंने मुझे टिकट दिया वरना मुझे निर्दलीय ही चुनाव लड़ना पड़ता। वहीं सपा के भीतर विवाद और अंदरूनी कलह का फायदा लेने में मायावती किसी भी हाल में पीछे नहीं रहना चाहती हैं। मायावती अपनी तमाम चुनावी रैलियों में मुलायम पर अपने भाई शिवपाल का पुत्र मोह में अपमान करने की बात ककह रही हैं, उन्होंने कहा कि सपा के दोनों खेमें एक दूसरे के खिलाफ काम कर रहे हैं ऐसे में अगर अल्पसंख्यक वर्ग इन्हें अपना वोट देता है तो भाजपा इसका फायदा उठाकर सत्ता में काबिज हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+