अखिलेश में मेरा सबसे ज्यादा अपमान किया, मेरी हत्या की कोशिश करने वालों से हाथ मिलाया

मुलायम सिंह बोले मेरा कभी भी इतना अपमान नहीं हुआ, मोदी सही थे, जो अपने बेटा का सगा नहीं हुआ वह लोगों का सगा क्या होगा।

लखनऊ। सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने यूपी चुनावों में पार्टी की हार पर दुख जताते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने इस चुनाव में मेरा अपमान किया, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा था कि जो लड़का अपने पिता का सगा नहीं हो सकता है वह किसी और का भरोसा कैसे जीत सकता है।

नरेंद्र मोदी ने सही कहा

नरेंद्र मोदी ने सही कहा

मुलायम ने पीएम मोदी की बात को दोहराते हुए कहा कि ये सही है कि जो बाप का नहीं हुआ, वो किसी का नहीं हो सकता है। माना जा रहा है कि मुलायम सिंह ने पहली बार अखिलेश यादव की इतनी तीखी आलोचना की है। मुलामय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह से चुनाव प्रचार में यह कहा कि जो पिता का नहीं हुआ वह आपका क्या होगा वह काफी अहम साबित हुआ, लोगों में इसका काफी असर पड़ा जिसके चलते पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

मेरा इतना अपमान कभी नहीं हुआ

मेरा इतना अपमान कभी नहीं हुआ

मुलायम इटावा के होटल के कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे, इस दौरान उन्होंने कई बार इस बात को दोहराया कि अखिलेश ने मेरा अपमान किया, उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ जब पिता ने अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाया हो जबकि वह खुद राजनीति में हो, लेकिन मैंने यह किया था। लोगों ने 2012 में मुझे मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट किया था, लेकिन मैंने अखिलेश को मुख्मयंत्री बनाया, लेकिन उसने मुझे शर्मिंदा किया, मेरा जीवन में इतना अपमान कभी नहीं हुआ है।

जिसने मुझपर जानलेवा हमला कराया, उससे अखिलेश ने हाथ मिलाया

जिसने मुझपर जानलेवा हमला कराया, उससे अखिलेश ने हाथ मिलाया

गौरतलब है कि अखिलेश यादव की मुलायम सिंह से जब विवाद शुरु हुआ तो एक तरफ रामगोपाल यादव थे तो दूसरी तरफ शिवपाल यादव थे। मुलायम ने कहा कि जब अपने ही सजा देते रहे तो हम शिकायत किससे करें, उन्होंने कांग्रेस के साथ पार्टी के गठबंधन के बारे में कहा कि यह काफी दुखद बात थी कि अखिलेश ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया था, जिस पार्टी ने उनके उपर जानलेवा हमला करवाया था उससे अखिलेश ने हाथ मिला लिया। मुलायम ने कहा कि कांग्रेस ने मुझपर एक बार नहीं बल्कि तीन बार हमला करवाया था।

नई पार्टी का गठन किया जाना है

नई पार्टी का गठन किया जाना है

शिवपाल यादव को पार्टी से बाहर किए जाने पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अपने ही चाचा को अखिलेश ने पार्टी से बाहर कर दिया जोकि काफी मेहनत से अपना काम करते हैं, उनका भी अपमान किया गया। वहीं जब मुलायम सिंह से पूछा गया कि क्या शिवपाल यादव अलग पार्टी बनाएंगे तो मुलायम ने कहा कि नई पार्टी का गठन अभी किया जाना है, आखिरी फैसला आप लोगों से राय लेने के बाद किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+