मुलायम सिंह ने सपा उम्मीदवार के खिलाफ RLD के प्रत्याशी को दिया आशीर्वाद
मुलायम सिंह यादव ने आरएलडी उम्मीदवार को दिया आशीर्वाद, अपनी रैली के दौरान उन्होंने किसी भी सपा उम्मीदवार के लिए नहीं कहा एक भी शब्द
इटावा। पूर्व सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार को जीत का आशीर्वाद दिया है। मुलायम सिंह यादव ने इटावा सदर की सीट से समाजवादी पार्टी छोड़ राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामने वाले आशीष राजपूत को जीत का आशीर्वाद दिया है। आशीष यादव समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप गुप्ता के खिलाफ मैदान में हैं। ऐसे में जिस तरह से मुलायम ने आशीष को अपना अपना आशीर्वाद दिया है उससे साफ है कि अभी भी मुलायम सिंह पूरी तरह से अखिलेश के साथ नहीं है और अपने बगावती सुर लगातार दिखा रहे हैं।

मुलायम सिंह ने अपने भाई शिवपाल सिंह यादव के लिए चुनाव प्रचार करने के साथ ही आरएलडी के उम्मीदवार को अपना आशीर्वाद दिया है। मुलायम ने अपने भाषण के दौरान किसी भी सपा उम्मीदवार का जिक्र नहीं किया और उन्होंने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जिक्र तक नहीं किया। जिस वक्त मुलायम रैली को संबोधित कर रहे थे उस वक्त मंच पर एक भी सपा का नेता मौजूद नहीं था।
इसे भी पढ़ें- प्रथम चरण के मतदान के बाद एकमात्र विकल्प बन कर उभरी भाजपा
मुलायम की रैली के दौरान इटावा सदर सीट से रालोद उम्मीदवार आशीष राजपूत मंच पर पहुंचे और उन्होंने मुलायम सिंह का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया जिसके बाद मुलायम ने लोगों की ओर हाथ हिलाते हुए लोगों से उनके समर्थन की अपील की। अपने संबोधन के दौरान मुलायम ने कहा कि यह चुनाव उनके और शिवपाल यादव के लिए काफी अहम है। मुलायम सिंह के संबोधन की खास बात यह भी रही कि उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर एक भी शब्द नहीं कहा और ना ही उन्होंने सपा या कांग्रेस के किसी भी उम्मीदवार के लिए वोट अपील की। अपने भाषण के दौरान मुलायम सिंह ने किसी भी विपक्षी नेता पर भी हमला नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications