मैं पार्टी का अध्यक्ष, अखिलेश मुख्यमंत्री, रामगोपाल का अधिवेशन फर्जी- मुलायम

मुलायम सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कहा कि मैं पार्टी का अध्यक्ष, अखिलेश मुख्यमंत्री और शिवपाल यादव प्रदेश अध्यक्ष हैं, रामगोपाल का अधिवेशन फर्जी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कहा कि मैं पार्टी का अध्यक्ष, अखिलेश मुख्यमंत्री और शिवपाल यादव प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि रामगोपाल का अधिवेशन फर्जी था वह पार्टी से निष्कासित हैं। मुलायम ने अपने इस बयान से एक बार फिर से साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह के समझौते के मूड में नहीं है और उन्होंने रामगोपाल यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

mulayam singh yadav मैं पार्टी का अध्यक्ष, अखिलेश मुख्यमंत्री, रामगोपाल का अधिवेशन फर्जी- मुलायम

मुलायम सिंह यादव ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में एक पत्र के जरिए अपनी बात कही और किसी भी तरह का दूसरा बयान देने से बचते रहे। मुलायम सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश में मुख्यमंत्री हैं और शिवपाल यादव प्रदेश अध्यक्ष, वहीं उन्होंने एक बार फिर से इस बात को दोहराया कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। पार्टी में फूट के वक्त रामगोपाल यादव द्वारा बुलाए गए अधिवेशन को मुलायम सिंह ने फर्जी करार देते हुए कहा कि संविधान के अनुसार निष्कासित सदस्य अधिवेशन को नहीं बुला सकते हैं।

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव सोमवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे, माना जा रहा है कि इस दौरान मुलायम सिंह के साथ अमर सिंह और शिवपाल यादव भी मौजूद रहेंगे। चुनाव आयोग ने सपा के भीतर मचे घमासान के बीच दोनों ही पक्षों से एफिडेविट देने को कहा था, ऐसे में माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव सोमवार को चुनाव के से मुलाकात करके अपना दावा ठोंक सकते हैं। वहीं इससे पहले रामगोपाल यादव पहले ही चुनाव आयोग से मुलाकात कर चुके हैं और 90 फीसदी सांसद, विधायकों का अखिलेश के समर्थन में होने का दावा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+