शाइस्ता के बाद अब अफशां अंसारी को घोषित किया मोस्ट वॉन्टेड! इस मामले में खोज रही है UP पुलिस

afsha ansari, गाजीपुर पुलिस ने बुधवार को मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी पर घोषित इनाम राशि 25 से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी।

afsha ansari

उत्तर प्रदेश में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को मोस्ट वॉन्टेड घोषित किए जाने के बाद अब एक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की पत्नी को भी वॉन्टेड की लिस्ट में डाल दिया है। मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी पर 50 हजार का इनाम रखा है।

गाजीपुर पुलिस ने बुधवार को मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां पर घोषित इनाम राशि 25 से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी। वह मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार चल रही हैं।गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में पुल‍िस आफशां को सालों को गिरफ्तार करने के ल‍िए तलाश कर रही है।

mukhtar ansari wife afsha ansari profile she Declared Absconding UP Police announces Rs 50 000 bounty

आफशां पर आरोप है क‍ि उन्‍होंने अनुसूचित जाति के लोगों को डराकर उनकी जमीन को अपने नाम करा ल‍िया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने इस जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों पर केस दर्ज किया था। जिसमें अफशां का नाम भी शाम‍िल है।

गाजीपुर पुलिस द्वारा जारी इस लिस्ट में मुख्तार की पत्नी को 9वें नंबर पर रखा गया है। अफशां अपने पति मुख्तार आंसारी के गुनाहों की राजदार है और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने अफशां पर पहले 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है।

mukhtar ansari wife afsha ansari profile she Declared Absconding UP Police announces Rs 50 000 bounty

अफशां पर गाजीपुर कोतवाल, मुहम्मदाबाद कोतवाली,नंदगंज, मऊ, लखनऊ में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने अफशां की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है लेकिन वह पकड़ से बाहर हैं।

अफशां पर गजल होटल लैंड डील के अलावा नंदगंज में सरकारी जमीन को कब्जा करने का आरोप है। अफशां के खिलाफ इसी साल फरवरी में भी पुलिस ने एक और केस दर्ज किया था। गाजीपुर की सदर कोतवाली में अफशां के खिलाफ धारा 406, 420, 386 और 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।

mukhtar ansari wife afsha ansari profile she Declared Absconding UP Police announces Rs 50 000 bounty

मुख्तार और अफशां अंसारी ने 1989 में शादी की थी। उनके दो बेटे हैं। अब्बास अंसारी और उमर अंसारी। मऊ विधान सभा क्षेत्र से विधायक अब्बास अंसारी कई मामलों में आरोपी है औऱ जेल में बंद है। इसके अलावा अब्बास की पत्नी भी जेल में बंद है। दरअसल इस साल फरवरी में डीएम ने चित्रकूट की जेल में छापा मारा था। उस वक्त जेल में अब्बास अपनी पत्नी के साथ मौजूद था।

जिसके बाद विधायक अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निकहत बानो के खिलाफ आईपीसी और एंटी करप्शन एक्ट की 11 गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। बता दें कि इस सप्ताह में अफशां दूसरी महिला हैं जिनके खिलाफ यूपी पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। इससे पहले अतीक की पत्नी पर भी पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+