Mukhtar Ansari News: कभी बताया था करीबी दोस्त, अब मुख्तार अंसारी की मौत पर ओपी राजभर ने साधी चुप्पी
Mukhtar Ansari: कभी मुख्तार अंसारी को अपना करीबी दोस्त बताने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मुख्तार अंसारी की मौत पर चुप्पी साध ली है। मामले में ओपी राजभर ने कोई बयान नहीं दिया है।
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद मीडिया कर्मियों ने ओमप्रकाश राजभर से बात करने की कोशिश की जिस पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मैं कुछ नहीं बोलूंगा। हालांकि राजभर नहीं अभी कहा कि मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं है। मैं अपनी मां के इलाज में परेशान हूं।

आपको यह भी बता दें कि जब ओमप्रकाश राजभर विपक्षी गठबंधन में थे, तब वह बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी से मिलने जाते थे। इसके अलावा उन्होंने मुख्तार अंसारी को अपना दोस्त भी बताया था।
इतना ही नहीं ओपी राजभर कई बार सार्वजनिक मंच से मुख्तार से अपने रिश्ते के बारे में बता चुके हैं। लेकिन मुख्तार अंसारी की मौत के बाद ओपी राजभर कोई भी बयान देने से बचते नजर आए।
मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक है और मौजूदा समय में वह जेल में बंद है। साल 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन से सुभासपा के टिकट पर अब्बास अंसारी को चुनाव मैदान में उतर गया था।
सपा व अन्य पार्टी के नेताओं ने किए सवाल
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के कई नेताओं द्वारा पूरे प्रकरण की हाई लेवल जांच की मांग की जा रही है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने हाई लेवल जांच की वहां की है।
समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा कि "पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी की जिन परिस्थितियों में मृत्यु हुई वह अत्यधिक चिंताजनक है। उन्होंने न्यायालय में अर्ज़ी देकर पहले ही ज़हर के द्वारा अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी। मौजूदा व्यवस्था में तो न जेल में कोई सुरक्षित , न पुलिस कस्टडी में और न अपने घर में।प्रशासनिक आतंक का माहौल पैदा करके लोगों कोमुँह बंद रखने को विवश किया जा रहा है।क्या मुख़्तार अंसारी द्वारा न्यायालय में दी गयी अर्ज़ी के आधार पर कोई न्यायिक जाँच के आदेश करेगी यूपी सरकार?"












Click it and Unblock the Notifications